भारत रत्न डा० भीम राव अम्बेडकर जी के 135वीं जयन्ती समारोह मण्डलायुक्त सभागार में हर्षोल्लास के साथ मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में मनाया गया।

 बस्ती 14 अप्रैल 2025, उत्तरप्रदेश 

भारत रत्न डा० भीम राव अम्बेडकर जी के 135वीं जयन्ती समारोह मण्डलायुक्त सभागार में हर्षोल्लास के साथ मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में मनाया गया।



      इस अवसर पर मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह ने डा० भीम राम अम्बेडकर जी के जयन्ती पर उनके संघर्ष, आदर्शों एवं विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा देश की एकता, अखण्डता, समानता एवं मानव जीवन के सर्वांगीण विकास में उनकी महत्ता का वर्णन किया। डा० अम्बेडकर भारतीय समाज एवं मानव जीवन के नेता, समाज सुधारक और भारत के संविधान के शिल्पकार थे। उन्होंने यह भी कहा कि डा० अम्बेडकर ने सर्व समाज के हितों को ध्यान में रखते हुए सबको सम्मान, न्याय, अभिव्यक्ति की आजादी आदि दिलाने का प्रयास किया, जिसे युगों-युगों तक कभी भुलाया नही जा सकता है। डा० अम्बेडकर जी के आदर्श से सीख लेनी चाहिए एवं सच्चाई के मार्ग पर चलना चाहिए।

       इस अवसर पर अपर आयुक्त (प्रशासन) मनोज कुमार तिवारी, उप निदेशक पंचायत बस्ती मण्डल समरजीत यादव, प्रशासनिक अधिकारी संतोष कुमार पाण्डेय, न्याय सहायक रमेश चन्द्र कन्नौजिया, निरीक्षक राजकीय कार्यालय अश्वनी कन्नौजिया, राजस्व सहायक राजेश रसाल, वरिष्ठ सहायक शैलेश श्रीवास्तव द्वारा अपने-अपने विचार व्यक्त किये गये। इस अवसर पर वैयक्तिक सहायक बजरंग बली पाण्डेय, संदीप यादव, अनुपम चौधरी, ओम प्रकाश चौधरी, अमित कुमार, शलभ श्रीवास्तव, समीम अहमद, आफताब अहमद, सौरभ श्रीवास्तव, संजय कुमार, दिनेश कुमार, मुमताज अहमद, ओम प्रकाश पाण्डेय, प्रमोद कुमार आदि कर्मचारी/अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सहायक जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

       भारत रत्न बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर के जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में माननीय उपाध्यक्ष उ0प्र0 गौ सेवा आयोग महेश कुमार शुक्ल, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, हर्रैया विधायक अजय सिंह, जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह, विधायक प्रतिनिधि हर्रैया सरोज मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि महादेवा फूलचन्द्र श्रीवास्तव व कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों द्वारा डा0 अम्बेडकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

उपाध्यक्ष गौ सेवा आयोग महेश कुमार शुक्ल ने इस अवसर पर कहा कि पूरा देश जन आन्दोलन की तरह यह जयंती मना रहा है। उनके आदर्शों को पूरी दुनिया याद करती है। उन्होंने शिक्षा को समतामूलक बनाने का काम किया। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि हमें उनके आदर्शों को धारण करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि भारत रत्न डा0 भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर उपस्थित लोगों को बधाई देता हूँ। उन्होंने कहा कि संविधान के निर्माण में इनका बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने बाबा साहब को संविधान सभा तक पहुंचने की यात्रा को विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने यह भी कहा कि हम जब किसी महापुरूष को पुष्प अर्पित करते हैं तो हमें उनके आदर्शों को धारण करते हुए उनके मार्ग पर चलना चाहिए। हर्रैया विधायक अजय सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम में बच्चों को शामिल किया जा रहा है यह बहुत गर्व की बात है। बाबा साहब ने जो सपना देखा था वह पूरा हो रहा है, हर क्षेत्र में प्रगति हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि आज भेदभाव, छुआछूत लगभग समाप्ति की ओर है। एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह ने कहा कि बाबा साहब समाज सुधारक थे, 1956 में उन्होंने बौद्ध धर्म को अपनाया था। निचले तबके के लोगों को आरक्षण के माध्यम से सशक्त बनाया।

        इस अवसर पर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने कहा कि भारतीय लोग भावनात्मक होते हैं। हम सभी को संविधान की रचना को पढ़ना चाहिए आप देखेंगे कि हर प्रस्ताव का उत्तर अम्बेडकर जी के नाम से आयेगा। देश के लिए क्या सही है यह व्यक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान निर्माता डा0 भीमराव अम्बेडकर ने जाति धर्म की भावना से ऊपर उठकर समाज के उत्थान के लिए जो कार्य किये हैं उन्हें पीढ़ियां याद रखेगी। उनका कहना था कि न्याय, बंधुता, समता और स्वंतत्र समाज ही मेरे आदर्श हैं। बाबा साहब सभी के लिए आदर्श थे उनके कार्यों को जन-जन तक पहुंचाये जिससे समाज को एक नई दिशा और दशा मिल सके।

       कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मानवी सिंह ने किया। कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत व डा0 भीमराव अम्बेडकर जी के जीवन गाथा पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह, एसडीएम रश्मि यादव, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, वरिष्ठ सहायक अशोक मिश्रा, राष्ट्रीय सचिव विनोद राजभर, कलेक्ट्रेट के रामशंकर पटेल, जितेन्द्र श्रीवास्तव, नाजिर जितेन्द्र श्रीवास्तव, सेवानिवृत्त सूर्यलाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form