पूर्व कृषि निदेशक जोखू प्रसाद त्रिपाठी का निधन ,क्षेत्र की अपूरणीय क्षति,टांडा कलवारी घाट पर अंत्येष्टि क्रिया सम्पन्न

 बस्ती


बस्ती राम जानकी मार्ग पर अवस्थित  गायघाट नगर क्षेत्र के पीयारेपुर के निवासी श्री जे पी  त्रिपाठी पूर्व निदेशक उत्तरप्रदेश कृषि विभाग का आज लंबी बीमारी के बाद  निधन होगया है.उनका निधन जहां उनके परिजनों को शाेकसंतप्त कर रहा है वहीं क्षेत्र उनके द्वारा की गई सेवाओं को याद कर विह्वल है.अभाव को स्वभाव   स्वीकारते हुए श्री त्रिपाठी ने अनेक धर्मस्थलों के विकास,निर्माण  के प्रति गहरी रुचि के साथ कार्य क्षेत्र विकास व युवाओं के प्रेरणा स्रोत भी रहे.मेरी उनकी प्रथम और अंतिम भेंट उनके आवास पर ही हुई थी.विनीत,व्यवसार कुशल व अच्छे प्रशासक के गुणों से वे परिपूर्ण थे.अहंकार उनसे सदा दूर ही रहा. विभाग आज भी उनकी सेवाओं को याद करता है.

उनकी असामयिक मृत्यु की खबर सबको परेशान कर रही है.उनसे हर मिलने वाला प्रभावित रहता था,सबकी मदद भी करना उनका स्वभाव था.उनके सुपुत्र  देवानंद त्रिपाठी की सूचना के अनुसार उनका अंतिम संस्कार पुण्य सलिला सरयू के तट पर टांडा _कलवारी घाट पर होगा.उनकी अंतिम यात्रा में बहुत बड़ी संख्या में उनके शुभ चिंतक,स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया.

आज बस्ती में उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रज्ञा प्रकाशन पर उनके कृतित्व व व्यक्तित्व को याद कर दो मिनट के मौन से साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गई. प्रमुख रूप राजेंद्र नाथ तिवारी, पिंटू तिवारी,नगर पंचायत गायघाट,अनिल दुबे ब्लॉक प्रमुख कुदरहा श्री जटा शंकर शुक्ल राजपुर,सूर्य प्रकाश शुक्ल, ब्रह्मबेव यादव,विष्णु शुक्ल,उदय शंकर शुक्ल,अशोक पांडेय, ओम प्रकाश तिवारी,आलोक त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेता रविन्द्र गौतम, रमेश  चक्रवर्ती,मनीष पांडे, संतोष शुक्ल राजपुर,गौरीशंकर शुक्ल,अशोक शुक्ल आदि की उपस्थिति रही.सबके उनकी सेवाओं को याद कर अश्रु पूर्ण नमन किया.

ज्ञातव्य है उनके सुपुत्र देवानंद त्रिपाठी उच्च न्यायालय के अधिवक्ता और भाजपा उत्तर प्रदेश में अच्छी शाख भी है. ऊं शांति:!!!

1 Comments

Previous Post Next Post

Contact Form