भाजपा ने प्राथमिक सदस्यता के बाद सक्रीय सदस्यता पर दिया जोर, आयोजित हुई कार्यशाला

 

कार्यकर्ता आधारित पार्टी, भाजपा
भाजपा ने प्राथमिक सदस्यता के बाद सक्रीय सदस्यता पर दिया जोर, आयोजित हुई कार्यशाला

100 प्राथमिक सदस्य बनाने वाले ही बनेंगे पार्टी के सक्रिय सदस्य, हर बूथ से कम से कम 2 सक्रीय सदस्य बनाना अनिवार्य 
डॉ समीर सिंह



बस्ती। भारतीय जनता पार्टी ने बस्ती में सक्रिय सदस्यता अभियान की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया गया, जिसमें भाग लेने के लिए सभी मंडलों के मंडलाध्यक्ष, महामंत्री और सक्रिय सदस्यता अभियान संयोजक के अलावा जिले के पदाधिकारीयो ने भाग लिया।


मुख्य वक्ता जिला प्रभारी समीर सिंह ने कहा बस्ती जिले में पार्टी संगठन की योजनानुसार कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम करते हुए सदस्यता अभियान में सहभागिता की। उन्होंने कहा कि प्राथमिक सदस्यता के अभियान में जिस तरह से पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपनी भूमिका का निर्वहन किया। उसी तरह सक्रिय सदस्यता के अभियान में भी सबको सक्रिय भागीदारी निभानी होगी। श्री सिंह ने कहा कि कार्यशाला में सभी महत्वपूर्ण कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। इसलिए अब सक्रिय सदस्यता अभियान में सबसे ज्यादा और सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभानी है। सक्रिय सदस्यता अभियान पार्टी संगठन के गठन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। प्रत्यके बूथ पर कम से कम दो सक्रिय सदस्य होने आवश्यक है। सक्रिय सदस्यता का अभियान 16 अक्टूबर से प्रारम्भ होकर 31 अक्टूबर तक चलेगा। भाजपा आज दुनियां की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। आम जनमानस का भाजपा के प्रति बहुत बड़ी आशा और विश्वास है। वही जिन जनप्रतिनिधियों ने अपने लक्ष्य को पूर्ण नही किया है उन्हें कड़े शब्दों में लक्ष्य पूर्ण करने को कहा।
भाजपा के जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि सक्रिय सदस्यता अभियान के दौरान हमारा प्रयास होना चाहिए कि समाज के हर जाति वर्ग और क्षेत्र के लोग पार्टी के सक्रिय सदस्य बनें। पार्टी कार्यकर्ता प्राथमिक सदस्यता के अभियान की तरह ही सक्रिय सदस्यता अभियान में संगठन की योजनानुसार कार्य करते हुए अधिक से अधिक लोगों को सक्रिय सदस्य बनाने के लिए कार्य करें। जिलाध्यक्ष ने कहा सक्रिय सदस्यता अभियान के संदर्भ में बताया कि 16 अक्टूबर से शुरू हो रहे सक्रिय सदस्यता अभियान में वही प्राथमिक सदस्य जिसने अपने विधानसभा अथवा बूथ में अनिवार्य रूप से 50 प्राथमिक सदस्य बनायें हों। उनका विवरण पार्टी द्वारा निधारित प्रारूप पर उपलब्ध कराने पर ही सक्रिय सदस्य बन सकेगा। साथ ही सक्रिय सदस्यता के लिए नमो ऐप के माध्यम से 100 रुपये का शुल्क जमा करना होगा।
कार्यशाला का संचालन सदस्यता अभियान सह प्रमुख अमृत कुमार वर्मा ने किया।
इस मौके पर सक्रिय सदस्यता जिला प्रमुख पवन कसौधन, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, राजेंद्र तिवारी, राजेंद्र गौड़, महेश शुक्ल, यशकांत सिंह, सुशील सिंह, राम श्रिंगार ओझा, राजेश पाल चौधरी, अनूप खरे, देवेन्द्र सिंह, जगदीश शुक्ल, चन्द्र शेखर मुन्ना, आनन्द कुँवर सिंह, अरविन्द पाल, ममता सिंह, रोली सिंह, शालिनी मिश्र, सतेन्द्र सिंह भोलू, राधेश्याम कमलापुरी, अखिलेश शुक्ल, विजय गुप्ता, सुजीत सोनी, सुरेन्द्र सिंह, गीता गुप्ता सहित पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form