दीपावली से पहले वेतन भुगतान करे सरकार- संजय द्विवेदी

 दीपावली से पहले वेतन भुगतान करे सरकार- संजय द्विवेदी



👉उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक सम्पन्न

👉22 अक्तूबर को निदेशालय घेरेंगे माध्यमिक शिक्षक

👉डीए व बोनस की घोषणा ना होने पर संगठन जताई नाराजगी
◾◾◾
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक मौलाना आजाद इंटर कालेज खलीलाबाद में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेश राम व संचालन जिला मंत्री गिरिजानंद यादव ने किया। बैठक में 22 अक्तूबर को लखनऊ शिक्षा निदेशक माध्यमिक के कार्यालय पर आयोजित धरने की समीक्षा की गई। प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने सरकार से दीपावली से वेतन भुगतान की माँग की है। दीपावली से पहले महंगाई भत्ते व बोनस की घोषणा ना होने पर नाराजगी जताई है। 
           श्री द्विवेदी ने कहा कि इस वर्ष दीपावली 31 अक्टूबर को पड़ रहा है। जिससे लगातार अवकाश होने के नाते शिक्षक कर्मचारियों को समय से वेतन नहीं मिल पाएगा। परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए पूर्व वर्षों की भांति सरकार शिक्षक कर्मचारियों को एडवांस में दीपावली से पहले वेतन का भुगतान करें।
          श्री द्विवेदी ने कहा कि महंगाई दिनों दिन बढ़ रही है। हमेशा छमाही महंगाई भत्ते की घोषणा दीपावली से पूर्व हो जाया करती थी, लेकिन वर्तमान में केंद्र और राज्य सरकार ने अभी तक कर्मचारियों के डीए बढ़ोतरी की घोषणा नहीं की है जिससे लोगों में नाराजगी है। अभी तक बोनस की भी घोषणा नहीं हुई है।
            जिलाध्यक्ष महेश राम ने कहा कि 22 अक्टूबर को लखनऊ निदेशालय पर आयोजित धरने में जनपद के सभी विद्यालयों से माध्यमिक शिक्षक जाएंगे।जिसके लिए विद्यालय इकाई अध्यक्ष से संपर्क किया जा रहा है।
         बैठक में यूनुस अख्तर खान,मोहिबुल्लाह खान, पुनीत कुमार त्रिपाठी, अभिषेक तिवारी, गोपाल जी सिंह, जय प्रकाश गौतम, विजय यादव, अब्दुल मुद्दासिर, अफजल खान,जय गोविंद, विंध्याचल सिंह, अरशद जलाल, मुकेश शुक्ला, सलाहुद्दीन, अभय शंकर शुक्ला, विनोद चौरसिया, महेश्वर सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form