देश के रतन का इह लोक को टाटा !! गोलोक को प्रस्थान कर दिया.उद्योग जगत के शिखर पुरुष को अंतिम प्रणाम

 

मुंबई
भारत को उद्योग संसार में सर्वाधिक सम्मान दिलाने का श्रेय टाटा परिवार को ही जाता है.धृति,क्षमा,स्नेहिल आचरण धर्मी राष्ट्रभक्त भारत के रतन पदम विभूषण टाटा का निधन एक अपूरणीय घटना है,वे उद्योग जगत के ध्रुव हैं.

 टाटा समूह के चेयरमैन और वरिष्ठ उद्योगपति रतन टाटा ने बुधवार रात इस दुनिया को छोड़ कर चले गए। 86 साल की उम्र में देश और दुनिया को अलविदा कहने वाले रतन टाटा को खराब स्वास्थ्य के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन पहले ही उन्होंने अपने स्वास्थ्य पर किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने और खुद क स्वस्थ बताया था। रतन टाटा के निधन पर राजनीतिक जगत से कई लोगों ने दुख जताया। इनमें पीएम मोदी, राजनाथ सिंह, राहुल गांधी सहित कई दिग्गज शामिल हैं। अंततः देश के रतन ईह लोक का टाटा कर गोलोक को प्रस्थान कर दिया

पूर्वाचल विद्वत परिषद और कौटिल्य का भारत परिवार उनकी सेवाओं के आगे विनीत हो अंतिम प्रणाम करता है. ओम शांति:!!!.

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form