नगर पंचायत कप्तानगंज में बिना लाइसेंस अबैध पशु बाजार हो रहा संचालित

 नगर पंचायत कप्तानगंज में बिना लाइसेंस अबैध पशु बाजार हो रहा संचालित


-पशुओं को बगैर लाइसेंस खरीद फरोख्त करना क्षेत्र में बना चर्चा का विषय 



कप्तानगंज संवाददाता

बस्ती

नगर पंचायत कप्तानगंज के गौरा में अबैध पशु बाजार संचालित किया जा रहा है। बगैर लाइसेंस के पशुओं का बाजार लगाया जा रहा है। पशुओं को बिना बिल्टी सस्ते दामों में खरीद कर महंगे दामों में बेंच दिया जाता है। बाजार मालिक जानवरों को सस्ते दामों में खरीद कर महंगे दामों में बेच कर मालामाल हो रहे हैं।नगर पंचायत कार्यालय से महज कुछ दूरी पर इस फर्जी पशु बाजार का संचालन लगभग चार वर्षों से चल रहा है । लेकिन नगर पंचायत के अधिकारी भी इसकी सुधी लेना मुनासिब नहीं समझते है।नाक के नीचे चल रही अबैध पशुओं का बाजार गर्म है।

                    प्राप्त समाचार के अनुसार नगर पंचायत कप्तानगंज के गौरा में लगभग चार वर्षों से अबैध पशु बाजार लगाया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बिष्णु प्रसाद नाम के व्यक्ति द्वारा चलाए जा रहे अबैध पशु बाजार में, गांव देहात से आए हुए स्वस्थ एवं अस्वस्थ पशुओं को सस्ते दामों में खरीद कर महंगे दामों में बेंचा जाता है। इस प्रकार पशुओं को गलत तरीके से खरीद कर बेचना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दूसरे जिलों के गांवो से भैंसों की चोरी कर नगर पंचायत कप्तानगंज के गौरा में बेंच दिया जाता है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि लगभग छः सात महीने पहले टांडा जिले के टांडा से रात को भैंस की चोरी कर नगर पंचायत कप्तानगंज के गौरा के बाजार में बेंचा गया था। इस संबंध में जब मीडिया ने अधिशासी अधिकारी कप्तानगंज से बात कर जानकारी लिया तो उन्होंने बताया कि हमारे यहां से किसी पशु बाजार का लाइसेंस जारी नहीं किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form