बस पुलिया से टकराई, नौ यात्री घायल


 जौनपुर।

 जिले के मुंगराबादषाहपुर थाना क्षेत्र के  प्रयागराज मार्ग पर कोदहूं गांव के निकट बीती रात करीब साढ़े नौ बजे असंतुलित होकर रोडवेज बस नहर की पुलिया से टकरा गई एवं नहर में लटक गई। बस गिरते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में 9 यात्री घायल हो गए, जिनका उपचार चल रहा है। लोगों ने मदद कर यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
 वहीं चालक मौके से फरार हो गया। यात्रियों का आरोप है कि वह नशे में था। उसकी तलाश की जा रही है। घटना के बाद चालक बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। उत्तर प्रदेश परिवहन सिविल लाइंस डिपो की बस यात्रियों को लेकर गोरखपुर जा रही थी। जिसमें बयालिस यात्री सवार थे। फोरलेन रोड पर बस असंतुलित होकर नहर की पुलिया से टकरा गई और नहर में लटक गई। इस हादसे में 9 यात्री घायल हो गए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form