अभिलेखों के डायनेमिक लिंकिंग के साथ किसानों का डेटाबेस तैयार हो,मंडलायुक्त

 बस्ती 27 जून 

भारत सरकार द्वारा विकसित मोबाइल ऐप एवं वेब पोर्टल के माध्यम से डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जायेगा। उक्त जानकारी देेते हुए मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह ने बताया कि अभिलेखों के डायनेमिक लिंकिंग के साथ किसानों का डेटाबेस (फार्मर रजिस्ट्री) में 12 बिन्दुओं यथा किसान का नाम, पिता का नाम, मोबाइल नम्बर, आधार संख्या का अतिम 04 डिजिट, सहमति का विवरण, राजस्व ग्राम का नाम, तहसील, जनपद, खसरा एवं गाटा संख्या क्षेत्रफल, अंश निर्धारण एवं पी.एम. किसान स्टेटस आदि सूचना संकलित की जायेगी।

      उन्होने बताया कि लेखपाल एवं कृषि तकनीकी सहायक, ए.टी.एम., बी.टी.एम. एवं अन्य विभागों के कार्मिक के 02 सदस्यों की संयुक्त टीम द्वारा राजस्व ग्रामवार कैंप मोड में 01 जुलाई से 31 जुलाई तक फार्म रजिस्ट्री तैयार किया जायेगा, जिसमें आधार ई-के वाई.सी. एवं मोबाइल संख्या का ओ.टी.पी. बेस्ड सत्यापन कर सहमति प्राप्त की जायेगी। लेखपाल द्वारा वेब पोर्टल पर प्रदर्शित किसान के भू-लेख विवरण (खसरा एवं गाटा सख्या, क्षेत्रफल, अंश निर्धारण) का सत्यापन किया जायेगा। स्वीकृति के उपरान्त फार्मर रजिस्ट्री अपडेट हो जायेगी एवं कृषक को मोबाइल संदेश द्वारा फार्मर आई. डी. नम्बर के साथ सूचित किया जायेगा।

     उन्होने निर्देशित किया है कि फार्मर रजिस्ट्री हेतु मास्टर ट्रेनर्स/कार्मिकों को 30 जून 2024 तक प्रशिक्षण दिया जाय तथा कृषकवार डाटा का बकेट तैयार कर लिया जाय। फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने हेतु अभियान का संचालन 01 से 31 जुलाई 2024 तक प्रत्यके ग्राम में आबादी के अनुसार 02 से 05 दिन कैम्प मोड में किया जायगा। कैम्प आयोजन के पूर्व ही अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाय। उन्होने कहा कि कैम्प हेतु सार्वजनिक स्थल का चयन किया जाय यथा संभव ग्राम पंचायत भवन में कैम्प लगाए जाय।

     उन्होने बताया कि जनपद स्तर पर जिलाधिकारी तथा तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में क्रियान्वयन समिति द्वारा अनुश्रवण एवं क्रियान्वयन कराया जायेगा। पी.एम. किसान योजना के अन्तर्गत 19वी किस्त प्राप्त करने हेतु फार्मर रजिस्ट्री को अनिवार्य किया गया है। फार्मर रजिस्ट्री में पी.एम. किसान के लाभार्थियों को अनिवार्य रूप सम्मिलित किया जाय। उन्होेने लिखे पत्र में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नियमित रूप से अनुश्रवण करते हुए निर्धारित अवधि में फार्मर रजिस्ट्री कार्यक्रम का क्रियान्वयन कराना सुनिश्चित करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form