भाईचारे के साथ मनाया गया बकरीद का त्योहार.

  

 जौनपुर ,बस्ती। 

बकरीद का त्योहार लोगों ने अकीदत के साथ मनाया। इस्लाम में बकरीद का खास महत्व है। बकरीद को ईद-उल-अजहा भी कहा जाता है। इस दिन बकरे की कुर्बानी दी जाती है। इस्लाम में ईद उल-अजहा के दिन बकरे की कुर्बानी का विशेष महत्व बताया गया है। इस्लाम धर्म में बकरीद को बलिदान का प्रतीक माना जाता है।
 ऐसे में बकरीद काफी महत्वपूर्ण पर्व है। जिले में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह तथा मस्जिदों में नमाज अदा की। इस मौके पर मौलाना सफदर हुसैन जैदी ने मुल्क में अमन व सलामती की विशेष दुआ कराई। उन्होंने लोगों से अपील की कि मुल्क को मजबूत करने के लिए अपना योगदान दे एवं शासन प्रशासन की गाइडलाइन का सख्ती से पालन करें। 
 नगर पंचायत जफराबाद में भी ईदगाह मस्जिदों मैं नमाज अदा कराई गई।  इस मौके पर थाना अध्यक्ष  सुरेंद्रनाथ सिंह चैकी प्रभारी जाफराबाद अरविंद कुमार यादव सहित भारी संख्या में फोर्स ने व्यवस्था मे लगे रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form