युवक को मारी गोली, ग्रामीणों ने लगाया जाम

 युवक को मारी गोली, ग्रामीणों ने लगाया जाम

जौनपुर। 


जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पतहना चैराहे पर एक व्यक्ति गोली आपसी विवाद में गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। ग्रामीणों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया,जहां उसका इलाज चल रहा है।

 इस घटना को लेकर आक्रोशित लोग शाहगंज-जौनपुर मार्ग पर चक्का जाम कर गिरफ्तारी कि मांग करने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर गिरफ्तारी का आश्वासन जाम समाप्त कराया। जाम डेढ़ घंटे तक चला बताते है कि अशोक सिंह और दीपक विश्वकर्मा के बीच सरकारी जमीन को लेकर एक साल से विवाद न्यायालय में लंबित है।

 उसी भूमि पर अशोक सिंह दीपक विश्वकर्मा को धमकी देकर इस जमींन पर जबरन निर्माण करवा रहा था। जिसको लेकर शनिवार को भी विवाद हुआ था। उसी दौरान ग्रामीणों के विरोध पर अशोक अपने गुर्गे को लेकर भाग गया था। रविवार की सुबह एक बार फिर अशोक अपने भाई सोनू सिंह और कुछ लोगो को लेकर वहां पहुंचा गया। उस दौरान 25 वर्षीय दीपक पुत्र राजेंद्र विश्वकर्मा बढ़ई काम कर रहा था। अशोक का उससे विवाद हो गया। कि इसी दौरान उसने दीपक को गोली मार दी जो पेट के दाएं तरफ से चीरते हुए निकल गई और दीपक मौके पर भी गिर गया। जब तक आस पास के लोग कुछ समझ पाते तब अशोक अपने भाई के साथ फरार हो गया।

 स्थानीय बाजार के लोगों ने इसकी सूचना परिजन को दी गयी , मौके पर परिवार के लोग पहुंचकर दीपक को जिला चिकित्सालय ले गए । उधर ग्रामीणों में लगभग 200 से अधिक महिला और पुरुष ने घर से करीब 5 किलोमीटर दूर सिद्दीकपुर चैराहे पर चक्काजाम कर दिया और गिरफ्तारी की मांग करने लगे। परिजनों ने आरोप लगाया कि अशोक कल ही धमकी देकर गया था।जिसकी सूचना उन लोगो ने पुलिस को दी थी। पर पुलिस ने सही समय पर ध्यान नहीं दिया जिससे गोली काण्ड हुआ। पुलिस आरोपी को तलाष रही हैै

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form