भ्रष्टाचार से कराहता विकास खंड खुनियांव, जिम्मेदारों की मौन सहमति*


*भ्रष्टाचार से कराहता  विकास खंड खुनियांव, जिम्मेदारों की मौन सहमति*

*होली के दिन भी 42 श्रमिकों का भरा गया फर्जी हाजिरी।* 

*शौच करते हुए व्यक्ति  को भी नही छोडा़ फोटो खीचकर कर MMS द्वारा भरा गया फर्जी हाजिरी।*


   *सिद्धार्थनगर खुनियांव विकास खंड*  अन्तर्गत ग्राम पंचायतों में चल रहे मनरेगा कार्यो को लेकर हमेशा सुर्खियों में बना रहता है ताजा मामला है  विकास खंड के ग्राम पंचायत मिठौवा का जहाँ पर एक तरफ कल होली के पर्व पर सम्पूर्ण देशवासियों द्वारा रंग गुलाल खेला जा रहा था तो वहीं दूसरी तरफ  ग्राम पंचायत मिठौवा में 42 -42 श्रमिकों का  मास्टर रोल पर MMS  द्वारा फर्जी हाजिरी भरा जा रहा था। 

जबकि यह सत्य है कि होली जैसे पवित्र व बडे़ त्योहार पर कोई व्यक्ति अपने खेत- खलिहान में अपना खुद का काम नहीं करता तो कैसे करेगा दूसरे की मजदूरी। 

मगर यहाँ खन्ड विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी,उपायुक्त मनरेगा, मुख्य विकास अधिकारी, एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को चुनौती देते हुए ग्राम रोजगार सेवक द्वारा नियम कानून को धत्ता बताते हुए कल भी और आज भी दोनों दिन 42-42 श्रमिकों का MMS  द्वारा फर्जी हाजिरी भरा गया। 

*मजेदार बात तो यह है कि बाहर शौच करते हुए बैठे व्यक्ति की फोटो खींचकर MMS द्वारा हाजिरी भरा गया।शौच करते हुए व्यक्ति को भी नहीं  बख्सा उसको भी मनरेगा श्रमिक बना दिया गया।* 

  *ग्राम रोजगार सेवक ने नियम कानून को धत्ता बताते हुए सभी अधिकारीयों को चुनौती देते हुए 42- 42 श्रमिकों का भरा फर्जी मास्टर रोल  और शासकीय धन का किया जमकर भ्रष्टाचार*

*जबकि किन्हीं कारणों से यदि श्रमिक काम पर नहीं लगे हुए हैं तो पूर्व में जारी किये गये मास्टर रोल को शून्य करने का प्राविधान है ।*

*और खुनियांव विकास खंड के ग्राम पंचायत मिठौवा के रोजगार सेवक ने ऐसा न करके वरिष्ठ अधिकारियों को चुनौती देते हुए भ्रष्टाचार की सारी हदें पार किया।*

*ऐसे में आप स्वयं अंदाजा लगा सकते हैं कि शासकीय धन का किस तरह से दुरूपयोग किया जा रहा है‌।*

*आखिर किससे इशारे पर इतना बड़ा भ्रष्टाचार किया जा रहा है जबकि केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार मुक्त करने की दावा करती है।*

*ग्रामीणों ने बताया कि होली के पावन पर्व पर जब समूचा देश अबीर,गुलाल खेल रहा था तो हमारे ग्राम पंचायत मिठौवा में 42 -42 श्रमिकों का फर्जी हाजिरी भरा जा रहा था। शायद अब इससे सुनहरा मौका फर्जी हाजिरी भरने का उन लोगों को कभी नहीं मिलेगा।*  

*ग्रामीणों ने वरिष्ठ अधिकारियों से निश्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने ,  व फर्जी भरे गये मास्टर रोल  को शुन्य कराने की मांग किया है।*

*इस संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए  मुख्य विकास अधिकारी जायेन्द्र कुमार  को फोन करने पर उनका मोबाइल नंबर नाट रिचेबुल बताया*

👉यक्ष प्रश्न *भ्रष्टाचार देश को दीमक की तरह खोखला कर रहा है.देश की जन्ता के पैसों पर अपनी शौक पूरा करने वाले काले बिषधर की तरह उस धन पर कुण्डली मारकर बैठने वाले जो भ्रष्टाचार की भट्टी पर अपनी- अपनी रोटियां सेंक रहे हैं वो सभी सलाखों के पीछे कब जायेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form