विभिन्न क्षेत्रों में सेवा भाव से काम करने की आवश्यकता है-विक्रांत खण्डेलवाल

 


बस्ती। भारत विकास परिषद वशिष्ठ शाखा, बस्ती के लिए कल का दिन बहुत ही सौभाग्य का दिन रहा कि भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री विक्रान्त खण्डेलवाल जी जो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में 32 वर्षों तक देश के राजस्थान में प्रदेश संगठन मंत्री, जनजाति कार्य प्रमुख ओडिसा,बंगाल, झारखंड, बिहार, आंध्रप्रदेश व मुम्बई ,कोलकाता आदि में स्वर्णजयंती वर्ष जनसम्पर्क के कार्य ,क्षेत्रीय संगठन मंत्री, अण्डमान निकोबार, लक्षद्वीप, पांडिचेरी, दादरा, नगर हवेली, दमन दीव, लद्दाख तवांग,सिक्किम, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब,हिमांचल प्रदेश,एवम जम्मूकश्मीर , उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा जैसे राज्यों ,स्थानों पर अपने दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन करने और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक का दायित्व निभाने के साथ राष्ट्रीय संगठन मन्त्री का दायित्व निभाने वाले का जनपद बस्ती में प्रवास के कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए अवसर प्राप्त हुआ।

भारत विकास परिषद की वशिष्ठ शाखा के प्रवास में उनके साथ प्रांतीय उपाध्यक्ष सेवा डॉ डी के गुप्ता ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
प्रवास के अवसर पर सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ होटल बालाजी प्रकाश में सायं काल एक बैठक और रात्रि में सहभोज का आयोजन किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा की हमे धरातल पर आखिरी व्यक्ति तक पहुंच कर सेवा और संस्कार के कार्य करने चाहिये। उन्होंने कहा कि इसके लिए संगठन का मजबूत होना बड़ा आवश्यक है। उन्होंने परिषद के संकल्प पत्र, पांचों मूलभूत सिद्धांत और परिवार में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार के महत्व पर भी विशेष प्रकाश डाला और शाखा के संवर्धन विकास एवं विस्तार के दस मूल मन्त्रों से सबको अवगत कराया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष कैलाश नाथ दूबे ने की।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि समाजसेवी अखिलेश दूबे ने राष्ट्र के प्रति हमारे कर्त्तव्य विषय पर लोगों से अपना विचार रखते हुए, राष्ट्र और समाज की अवधारणा, वर्तमान स्थिति और भविष्य को लेकर हमारी जिम्मेदारी पर बड़ी गम्भीर बातें की।
अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के उपरांत लोकगायिका रंजना अग्रहरि ने माँ शारदे की वन्दना की और वित्त सचिव अनुराग शुक्ल ने वन्देमातरम के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ कराया।
इसी दौरान बस्ती जनपद के हरैया तहसील में नव सृजित मनवर शाखा की कार्यकारिणी का परिचय सत्र सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कर्नल के सी मिश्र, डॉ दिलीप गुप्ता, कैलाश नाथ दूबे, सुभाष त्रिपाठी ने सम्बोधित किया।
संचालन सम्पर्क प्रमुख आशीष श्रीवास्तव ने किया।
इस दौरान शैल शुक्ल, पंकज त्रिपाठी, अवधेश त्रिपाठी,संगीता यादव, सत्य प्रकाश पाण्डेय, आशुतोष पाण्डेय, कुलदीप सिंह,अनिल पाण्डेय डॉ निधि गुप्ता, डॉ नवीन सिंह,शिवा त्रिपाठी, दिव्या त्रिपाठी, राम मोहन पाल, सुशील मिश्र,कृष्ण कुमार प्रजापति, राजेश चित्रगुप्त, बृजेन्द्र मिश्र, विवेक वर्मा, डॉ शैलेन्द्र त्रिपाठी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form