140 करोड़ लोग अनेक परिवर्तन ला रहे हैं: मन की बात कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी

बस्ती


 140 करोड़ लोग अनेक परिवर्तन ला रहे हैं: मन की बात कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी




आतंकियों ने मुंबई समेत पूरे देश को थर्रा कर रख दिया था, लेकिन ये भारत का सामर्थ्य है कि हम उस हमले से उबरे और अब पूरे हौसले के साथ आतंक को कुचल भी रहे हैं: पीएम मोदी


26 नवंबर का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। 1949 में आज ही के दिन संविधान सभा ने भारत के संविधान को अंगीकार किया था: पीएम मोदी


जब राष्ट्र निर्माण में 'सबका साथ' होता है, तभी 'सबका विकास' होता है: पीएम मोदी


आज भारत में 140 करोड़ लोग अनेक परिवर्तन ला रहे हैं: मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी


'वोकल फॉर लोकल' की सफलता विकसित भारत के द्वार खोल रही है: पीएम मोदी


यह लगातार दूसरा साल है जब दीपावली पर कैश देकर सामान खरीदने का प्रचलन धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। लोग ज्यादा से ज्यादा डिजिटल पेमेंट कर रहे हैं: पीएम मोदी


10 वर्ष पहले के आंकड़ों से तुलना में अब हमारे पेटेंट को दस गुना अधिक दर पर मंजूरी मिल रही है: पीएम मोदी


21वीं सदी की बहुत बड़ी चुनौतियों में से एक है – ‘जल सुरक्षा’। जल का संरक्षण करना, जीवन को बचाने से कम नहीं हैं : मोदी


मेरे प्यारे देशवासियो, नमस्कार, ‘मन की बात’ में आपका स्वागत है |


लेकिन आज 26 नवंबर हम कभी भी भूल नहीं सकते हैं | आज के ही दिन देश पर सबसे जघन्य आतंकी हमला हुआ था | आतंकियों ने, मुंबई को, पूरे देश को, थर्रा कर रख दिया था | लेकिन ये भारत का सामर्थ्य है कि हम उस हमले से उबरे और अब पूरे हौसले के साथ आतंक को कुचल भी रहे हैं | मुंबई हमले में अपना जीवन गंवाने वाले सभी लोगों को मैं श्रद्धांजलि देता हूँ | इस हमले में हमारे जो जांबांज वीरगति को प्राप्त हुए, देश आज उन्हें याद कर रहा है |


मेरे परिवारजनो, 26 नवंबर का आज का ये दिन एक और वजह से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है | 1949 में आज ही के दिन संविधान सभा ने भारत के संविधान को अंगीकार

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form