नेपाल में दो समुदायों के बीच बवाल को लेकर भारत की सीमा बंद, बार्डर पर लोग परेशान,कर्फ्यू

!


मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ। 


भारत नेपाल सीमा रूपईडीहा से लगे नेपाल के बांके जनपद में दो समुदाय के बीच पथराव व मारपीट के बाद बवाल इतना बढ़ गया कि नेपाली प्रशासन को कर्फ्यू लगाना पड़ा। बॉर्डर के जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।प्रशासन ने सीमावर्ती इलाकों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिया है। नेपाल के बाँके जिले में दो समुदायों के मध्य हुई तल्खी के बाद आगजनी तोड़फोड़ और जमकर बवाल हुआ है। सीमावर्ती जिलों के लोगों में भी सतर्कता बरतने निर्देश हुये हैं। सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। लोगों को अपने घरों में रहने का निर्देश दिया गया है।नागरिकों से सद्भाव बनाये रखने का अपील किया गया है।

इसको लेकर भारतीय सीमा को भी बंद कर दिया गया है। मंगलवार दोपहर से भारत की सीमा बंद होने से नेपाल व भारत के बीच आने-जाने वाले लोगों में काफी अफरातफरी का माहौल है। सीमा पर जाम की स्थिति से लोग परेशान हैं। हालांकि पुलिस सभी को समझाने बुझाने के साथ अपने घरों को वापस जाने की बात कर रहे हैं। जिला प्रशासन कार्यालय बांके ने नेपालगंज उप-महानगरीय शहर में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया है। मुख्य जिला अधिकारी विपिन आचार्य ने बताया कि मंगलवार दोपहर एक बजे से कर्फ्यू लगा दिया गया है। नेपाल में कुछ दिनों से धार्मिक तनाव देखा जा रहा था। हिंदू और मुस्लिम समुदाय के बीच तनाव कम करने के लिए प्रशासन ने सर्वदलीय बैठक की। इसके बाद बात न बनने के बाद यह कदम उठाया गया है।

इस बीच उत्तर प्रदेश के गृह सचिव संजय प्रसाद और स्पेशल डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार लगातार स्थित पर नजर रखे हुये हैं। एडीजी जोन अखिल कुमार ने संबंधित जिलों के उच्य अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश जारी कर दिया है। भारत-नेपाल से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों के संदिग्ध गतिविधियों वाले धार्मिक स्थलों और शैक्षणिक संस्थानों पर भी कड़ी नजर रखे जाने का निर्देश दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form