शंखधर द्विवेदी सही मायने में सच्चे स्वयंसेवक व् राष्ट्रभक्त थे

 


बस्ती

स्वामी विवेकानन्द इंटर कॉलेज दुबौलिया में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हर्रैया, बस्ती के जिला संघचालक रहे स्वर्गीय शंखधर द्विवेदी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व विभाग संपर्क प्रमुख कौशल किशोर पांडेय ने कहा कि 31 दिसंबर 1939 में हेंगापुर बरसांव दुबौलिया में जन्मे शंखधर द्विवेदी जी ने सेकसरिया इंटर कालेज बस्ती से शिक्षा ग्रहण करते हुए भारत राष्ट्र और हिंदू समाज की सेवा के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक बने। 
सहज भाव के साथ अदम्य साहस और कर्मठता उनकी विशेषता थी। बहुत अच्छे संगठनकर्ता के साथ कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व के निर्माण कर्ता भी थे। स्वामी विवेकानन्द इंटर कॉलेज के प्रवक्ता के रूप उनका कार्य उदाहरण योग्य है। जिला कार्यवाह संतोष सिंह ने कहा कि शंख धर द्विवेदी जी सच्चे स्वयंसेवक थे। संचालन सह जिला कार्यवाह प्रमोद पाण्डेय ने किया। सुनील त्रिपाठी ने कहा कि कार्यकर्ता के लिए पिता समान थे। प्रधानाचार्य हरेंद्र सिंह ने कहा कि जीवन मूल्यों के लिए स्वहित का त्याग करते थे। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को आगे बढ़ाने में शंख धर द्विवेदी का योगदान अविस्मरणीय है। विधायक अजय सिंह ने कहा कि शंख धर द्विवेदी जी में संघ के संस्कार भरे हुए थे। विभाग कार्यवाह आशीष दुबे ने कहा कि उनके भाव विचार को अपनाकर राष्ट्र सेवा करना हमारे लिए आवश्यक है। विभाग संघचालक नरेंद्र भाटिया ने कहा कि हिंदू समाज की रक्षा करने के लिए वे अपने प्राण की बाजी लगा देते थे।काली प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि हमारा पूरा परिवार संघ के लिए समर्पित है। विभाग ग्राम विकास प्रमुख विष्णु दुबे जी ने कहा कि पूर्व में संघ स्वभाव में संस्कार और कार्य में समर्पण की भावना हे शंखधर जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 
शंख धर द्विवेदी की स्मृति में स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में विभाग प्रचारक अजय नारायण, जिला प्रचारक राजकुमार, नगर प्रचारक कुबेर,  विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख अजय अग्निहोत्री, विष्णु दूबे, सर्वेश मिश्र,धन प्राप्ति वर्मा, जिला सामाजिक समरसता प्रमुख घनश्याम पांडेय,सह जिला प्रचार प्रमुख शिवाजी, नवदीप तिवारी,खंड कार्यवाह दुबौलिया शैलेन्द्र धर दूबे, अमित पांडेय, गजेन्द्र सिंह , विकास सिंह, दयाशंकर मिश्र, रोहित त्रिपाठी, सुनील सिंह, अरुण जी जिला सामाजिक समरसता प्रमुख बस्ती राघवेंद्र शाखा के स्वयंसेवक रामचद्र गुप्ता के अतिरिक्त बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form