भाजपा का सम्पर्क से समर्थन अभियान अब 19 जुलाई तक

 

बस्ती,14 जुलाई उत्तरप्रदेश


भाजपा द्वारा मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर चलाए जा रहे महासम्पर्क अभियान के अंतर्गत घर-घर संपर्क अभियान संपर्क से समर्थन के निमित्त आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यायल पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री शंकर गिरी के कुशल मार्गदर्शन में समस्त जनप्रतिनिधि,पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष,मंडल प्रभारी,मोर्चा अध्यक्ष की बैठक सम्पन्न हुई।


बैठक को सम्बोधित करते हुये भाजपा प्रदेश मंत्री शंकर गिरी ने कहा पार्टी नेतृत्व के निर्देश के क्रम में सम्पर्क से समर्थन कार्यक्रम 15 जुलाई तक चलना था लेकिन अब यह अभियान 19 जुलाई तक चलेगा भाजपा कार्यकर्ता केंद्र की जनकल्याणकारी नीतियों को लेकर घर घर पहुंचे इसके लिये 17,18 और 19 जुलाई को विशेष सम्पर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है,यह अभियान 2024 लोकसभा चुनाव की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है ,एक तरह से देखा जाए तो यह अभियान लोकसभा चुनाव की तैयारी का प्रारंभ है।

 जिला प्रभारी अशोक सिंह ने सभी को सम्बोधित कर पार्टी द्वारा चलाये जा रहे आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत रूप से चर्चा किया व आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा बनाई।


इस अवसर पर पूर्व सांसद पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष अष्टभुजा शुक्ला,पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन,प्रेमसागर तिवारी,सुशील सिंह,पूर्व विधायक संजय जायसवाल,रामचरण चौधरी,चन्द्रशेखर मुन्ना,अभय पाल,रवि प्रताप सिंह,दुष्यंत विक्रम सिंह,रोली सिंह,दिलीप पाण्डेय,अजय पाल,जान पाण्डेय,विश्वनाथ गिरी,जिला मीडिया प्रभारी दिपांशु विक्रम सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित  रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form