युवा रचनाकारों से उत्तरप्रदेश हिंदी संस्थान ने पुरकार हेतु मांगी प्रविष्टिया

 बस्ती 26 जून 2023,उत्तरप्रदेश


उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा युवा रचनाकारों (18 से 30 वर्ष) को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कहानी, कविता, निबन्ध प्रतियोगिता हेतु प्रविष्टियाँ आमंत्रित हैं। उक्त जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निंरजन ने बताया है कि कहानी, कविता एवं निबन्ध तीन प्रतियों में कम्प्यूटर टाइप ए4 आकार में भेजनी होगी। उन्होने बताया कि इसमें प्रथम पुरस्कार रु. 7,000=00, द्वितीय पुरस्कार रु. 5,000=00, तृतीय पुरस्कार रु. 4,000=00, सांत्वना पुरस्कार (संख्या-दो) रु. 2,000-00 का है। 

     उन्होने बताया कि कहानी अधिकतम 2500 शब्द व कविता अधिकतम 500 शब्द (एक ओर टंकित) का हो। निबन्ध ‘‘प्रकृति और हम‘‘ विषय पर केन्द्रित हो, जो अधिकतम 2500 शब्द का (एक ओर टंकित) हो। उन्होने बताया कि कहानी, कविता, भारतीय सामाजिक, सांस्कृतिक मूल्यों पर केन्द्रित होनी चाहिए। कहानी, कविता एवं निबन्ध पर शीर्षक के अतिरिक्त लेखक का नाम व पता अंकित नहीं होना चाहिए। उन्होने बताया कि अलग पृष्ठ पर कहानी, कविता एवं निबन्ध के शीर्षक के साथ प्रतिभागी का नाम, पता, दूरभाष संख्या सहित हाईस्कूल प्रमाण पत्र की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है। 

     उन्होने बताया कि पूर्व में पुरस्कृत रचनाकार की प्रविष्टि उसी विधा में स्वीकार नहीं की जायेगी। प्रविष्टि की अंतिम तिथि आगामी 14 अगस्त, 2023 है। उन्होने बताया कि प्रविष्टियाँ निदेशक, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, राजर्षि पुरुषोत्तमदास टण्डन हिन्दी भवन, 6-महात्मा गांधी मार्ग, हजरतगंज, लखनऊ-226001 के पते पर भेजी जायेंगी। प्रविष्टि के लिफाफे पर कहानी, कविता एवं निबन्ध प्रतियोगिता लिखना अनिवार्य है।  

                   

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form