राजधानी में नकली नोट का धंधा करने अयोध्या से आया सपा जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार

!


मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ।

 राजधानी की गाजीपुर पुलिस ने जाली नोटोंं के कारोबार के आरोप में सपा के जिला पंंचायत सदस्य राजा मान सिंह को गिरफ्तार किया है। वह अयोध्या की मसौधा द्वितीय सीट से जिला पंंचायत सदस्य है। आरोप है कि असली नोट लेकर उसके बदले में पांच गुना अधिक नकली नोट देने का झांसा देकर लोगों से ठगी करता था। नोटोंं की गड्डियों मेंं ऊपर तो असली नोट रखता था, लेकिन उसके नीचे उसी के आकार के कागज के टुकड़े लगा देता था। पुलिस ने रविवार रात उसे धर दबोचा। इंस्पेक्टर गाजीपुर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि राजा मान सिंह के खिलाफ विभिन्न थानों में 14 मुकदमें दर्ज हैं। वह अयोध्या के पुराकलंदर थानाक्षेत्र के सरियावा गांवं का रहने वाला है। उसके पास से एक स्कार्पियो कार भी बरामद की है। इसके अलावा एक थैला मिला है जिसमें कागज के टुकड़े मिले हैं। इसके अलावा 500 और 100 के कुछ नोट भी मिले हैं। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।


इंस्पेक्टर ने बताया कि मान सिंह शनिवार को यहां विभूतिखंड स्थित हयात होटल में रुका था। उसने जानकीपुरम में रहने वाले व्यवसायी पवन कुमार को 10 लाख के असली नोटों के बदले 50 लाख के नकली नोट देने का दावा किया था। पवन को होटल बुलाकर उसने 10 गड्डियां दी। जिसमें 500 और 100 के नोट लगे ऊपर और नीचे लगे थे। बाकी गड्डी में कागज के टुकड़े नोटों के बराबर थें। यह गड्डी पवन को नकली नोट बताकर थैले में दिए थे। पवन को रुपये होटल के बाहर दिए। इसके बाद वह चला गया। पवन ने जब रुपये चेक किए तो उसमें असली नोटों के बीच कागज के टुकड़े मिले। इसके बाद उसने थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित मान सिंह को रविवार रात क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form