जीतेन्द्र सिंह बबलू की भाजपा में भर्ती का रीता बहुगुणा ने किया विरोध!



मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ।

 पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की बात पर रीता जोशी ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि जितेंद्र सिंह बबलू तथ्यों को छुपाकर पार्टी में शामिल हुये। बता दें कि जितेंद्र सिंह बबलू मायावती सरकार के दौरान रीता बहुगुणा के घर को जलाने के आरोपी हैं। श्रीमती जोशी ने कांग्रेसी स्टाइल में कहा कि मैं पार्टी से उनकी सदस्यता निरस्त करने की हाई कमान से बात करूंगी। 




बता दें कि बुधवार की दोपहर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने पार्टी मुख्यालय पर जितेंद्र सिंह बबलू के पार्टी में शामिल किया।मीडिया के माध्यम से जब यह खबर फैली तो संसद सत्र के लिये दिल्ली गयी रीता बहुगुणा जोशी ने एक वीडियो जारी कर अपना विरोध प्रकट किया। जिसमें उन्होंने कहा कि इस समाचार से मैं स्तब्ध हूँ। मुझे ठीक से याद है इन्होंने जुलाई 2009 में जिस समय मैं मुरादाबाद जेल में बंद थी उस समय सरोजनी नायडू मार्ग, लखनऊ स्थित मेरे निवास को आग लगाने में अग्रणी भूमिका निभाई थी। उस समय वह पूरे भारत के समाचार टेलीविज़नों में दिखाई दिए थे, तथा तहकीकात में वे आरोपी पाए गए है।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि इन्होंने यह तथ्य पार्टी से छुपाकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता प्राप्त की है।

इस संदर्भ में मैं प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से बात कर सदस्यता निरस्त करने की बात करूंगी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form