डॉक्टर के अपहरण की फिरौती में पांच करोड़ लेने आया बदमाश साथी सहित मुठभेड़ में ढेर




मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ। 


पांच करोड़ की फिरौती के लिए डॉक्टर का अपहरण करने वाला एक लाख का इनामी बदमाश बदन सिंह और एक अन्य बदमाश बुधवार देर रात जगनेर क्षेत्र में पुलिस के हाथों मारे गये। मुठभेड़ स्थल पर बदन सिंह और उसका एक साथी गंभीर रूप से जख्मी हुए थे। दोनों को इलाज के लिए एसएन भेजा गया जहां उनको डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 



ट्रांस यमुना कालोनी निवासी डा. उमाकांत गुप्ता का 13 जुलाई को बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। बदमाश उन्हें धौलपुर के बीहड़ में रखा था। पांच करोड़ की फिरौती वसूलना चाहते थे। 14 जुलाई की रात पुलिस ने बीहड़ से डा. उमाकांत गुप्ता को मुक्त कराया था। दस्यु केशव गुर्जर के गुर्गे बदन सिंह ने वारदात को अंजाम दिया था। संध्या नाम की युवती ने डॉक्टर गुप्ता को हनी ट्रैफ किया था। पुलिस ने संध्या सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। बदन सिंह पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आईजी रेंज नवीन अरोरा ने बताया कि एसएसपी मुनिराज जी के नेतृत्व में बुधवार देर रात पुलिस की बदन सिंह और उसके साथी से मुठभेड़ हुई थी।



राज्य मुख्यालय पर अपरपुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज ने उन्हें बताया कि पुलिस मुठभेड़ में घायल बदन सिंह और उसके साथी को जख्मी हालत में एसएन भेजा गया था। जहां पहले बदन सिंह की मौत हुई। बाद में इलाज के दौरान उसके साथी की भी मौत हो गई। रात करीब दो बजे बदन सिंह के साथी की पहचान अक्षय राठौर के रूप में हुई। बदन सिंह धौलपुर के थाना कंचनपुर के गांव अब्दुलपुर का निवासी था। वर्ष 2017 में हुए डॉक्टर निखिल बंसल अपहरण कांड में भी शामिल था। 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form