उन्नाव में समाचार कवरेज कर रहे पत्रकार को सी डी ओ ने पीटा, मामला वायरल

 


लखनऊ,उत्तरप्रदेश


पत्रकार की भूमिका हनुमान की होती है.वह सभी पार्टियों से ऊपर उठ कर समाज सेवा करता है.समाज कार्य कवरेज के लिए गए पत्रकार पर मुख्य विकास अधिकारी दिव्यांशु पटेल ने हमला बोल दिया। पत्रकार अपना परिचय देता रहा। लेकिन मुख्य विकास अधिकारी के हाथ नहीं रुके। इसी बीच उसका साथ देने के लिए सफेदपोश बीजेपी का नेता भी आ गया और उसने भी पत्रकार की पिटाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। घटना के बाद साथ गए पत्रकारों में रोष व्याप्त है। इस संबंध में पीड़ित पत्रकार ने बताया कि वह लगातार अपना परिचय देता रहा। जिला मुख्यालय पर मीटिंग के दौरान भी हुआ लगातार कवरेज करता है। मुख्य विकास अधिकारी अच्छी तरह पहचानते हैं। इसके बाद भी उन्होंने यह कार्य किया है। पत्रकार मुख्य विकास अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 

मियागंज विकासखंड का मामला

घटना मियागंज विकासखंड का है पत्रकार कृष्णा तिवारी समाचार कवरेज के लिए जिला मुख्यालय से गया था जहां पहले उसे कार से मारने का प्रयास किया गया अराजक तत्वों ने पिटाई के साथ उसका मुंह उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। दूसरी घटना में मियागंज विकासखंड के निकट मुख्य विकास अधिकारी दिव्यांशु पटेल कृष्णा तिवारी पर हमला बोल दिया और उसकी पिटाई कर दिया। कृष्णा तिवारी ने बताया कि कोई सिपाही मारता तो कहा जा सकता था कि पहचानता नहीं है। मुख्य विकास अधिकारी उसे अच्छी तरह पहचानते हैं। इसके बाद भी उन्होंने उन्हें पीटा। जिससे कई जगह चोटें भी आई है। मुख्य विकास अधिकारी इस संबंध में डीएम और एसपी से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका मोबाइल आउट ऑफ कवरेज बताया गया।

 

प्रियंका गांधी ने कहा

इइस संबंध प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि यूपी के सीएम साहब कहते हैं। गुंडे प्रदेश छोड़ चुके हैं, लेकिन उनके शासन का चमत्कार देखिए कि प्रशासन खुद गुंडई को उतर आया है और भाजपा के गुंडों के साथ मिलकर पत्रकारों को पीट रहे हैं। इन चुनावों में भाजपा सरकार की कलई खुल गई है पूरा जंगलराज है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form