यमदग्नि आश्रम में वृक्षारोपण

 

"ज्येष्ठ पूर्णिमा पर नव युवाओं ने यमदग्नि आश्रम पर किया वृक्षारोप
मिल्कीपुर, अयोध्या।
चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थित प्रमुख पौराणिक केन्द्र ऋषि यमदग्नि आश्रम पर ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं कोरोना से मुक्ति के लिए विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ वृक्षारोपण किया गया। तहसील क्षेत्र के ग्राम डीह पूरे बीरबल में स्थिति यमदग्नि आश्रम व राजा बाबा देवस्थान पर पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। मानव जाति की रक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा व वट सावित्री दिवस पर नव युवाओं ने पौधरोपित कर सुख समृद्धि की कामना की। बताया कि चौरासी कोसी परिक्रमा पथ पर रामायण से जुड़े प्रतीकों में पुत्रेष्ठि यज्ञ स्थल मखौड़ा बस्ती, ऋषि शृंगी आश्रम, सेरवा घाट, सीताकुंड बीकापुर, आस्तिक आश्रम आस्तिकन, यमदग्नि आश्रम, गौतम ऋषि आश्रम रुदौली, मंडप ऋषि आश्रम लखनीपुर, जंबूदीप भौरीगंज गोंडा, संत तुलसी दास के गांव राजापुर, यमदग्नि कुंड पराशर ऋषि आश्रम जैसे आध्यात्मिक केंद्र हैं। जिन्हें पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी सुसज्जित व सुशोभित करने की जरूरत है।
   इस अवसर पर नव युवाओं ने कहा कि पेड़ पौधे ही ऑक्सीजन के सबसे केन्द्र हैं। लेकिन दुर्भाग्य है कि आज विकास के नाम पर सब खत्म होते जा रहे हैं। रोड निर्माण व फैक्ट्रियों के निर्माण में सैकड़ों वर्षों पुराने वृक्षों को काट दिया जाता है। जिसका खामियाजा मानव समाज को भुगतना पड़ रहा है और आगे भी भुगतना पड़ेगा। आज स्थिति यह है कि वृक्षों से जो आक्सीजन निःशुल्क मिलती है उसे खरीदने के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है। बेहतर यही होगा कि कम से कम अपने हिस्से का पेड़ पौधा जरूर लगाएं। ताकि अपना ऑक्सीजन बैंक बना रहे। सभी को स्वच्छ प्राण वायु उपलब्ध हो सके।पर्यावरण संरक्षण हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। 
 हम सब मिलकर अधिकाधिक पेड़ लगाएं,  बिजली, पानी तथा अन्न बचाने का संकल्प लें। इस अवसर पर अभिषेक तिवारी 'शिवम', राहुल तिवारी, सत्यम तिवारी, शुभम तिवारी व उमेश तिवारी आदि नव युवाओं ने भगवान भगवान भोलेनाथ के दर्शन पूजन के साथ पुजारी के साथ वृक्षारोपण किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form