क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बन हिन्दू लड़कियों को लवजिहाद का शिकार बनाने वाला धूर्त आबिद गिरफ्तार

 क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बन हिन्दू लड़कियों को लवजिहाद का शिकार बनाने वाला धूर्त आबिद गिरफ्तार



मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ। 


उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के खिलाफ जिहाद का मामला सामने आया है,जहां पर इंदिरानगर पुलिस ने लव जिहाद के मामले में एक जालसाज को गिरफ्तार किया है।



बताया जा रहा है कि युवक अपने आप को क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर आदित्य सिंह बताकर हिंदू लड़कियों से शादी करता था।




खुलासा तब हुआ जब एक युवती ने इंदिरानगर थाने में एफ आई आर दर्ज करते हुए पुलिस को बताया कि अंसल के पास किराए पर रहने वाला आबिद नाम का व्यक्ति धर्म छुपाकर प्रेम जाल में फंसाकर हिंदू लड़कियों से शादी करता है। वह अपने आप को इंस्पेक्टर क्राइम लखनऊ बताता है। युवती ने अपने साथ भी रेप का आरोप लगाया है। युवती ने आरोप लगाया कि आबिद ने उससे 15 लाख रुपये भी ठगे हैं। युवती के अनुसार आबिद की तीन शादियां हो चुकी है, और उसके 5 बच्चे भी हैं।


इंदिरानगर इंस्पेक्टर अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि जालसाज आदित्य और आबिद हवारी को गिरफ्तार किया गया है। वह आजमगढ़ जिले का रहने वाला है। पुलिस ने पीड़ित को न्याय दिलाने और दोषी पर सख्त कार्यवाही करने का भी आश्वासन दिया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form