आप नेता संजय सिंह भूले मर्यादा: मोदी को बत


नई दिल्ली।

संजय सिंह आप कुछ भी हो पर मर्यादित आंचरण करना  आपका कर्तव्य है।अभी मोदी पर आपकी टिप्पणी आकाश पर थूकने के समान है। आप केजरीवाल जी की कृपा पर राज्य सभा  गए है।कोई भीलोकतन्त्र में किसी पर टिप्पणी कर सकता है पर आचरण मर्यादित हो होना चाहिए

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता एवं सांसद संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, प्रधानमंत्री जी फेकूपंथी्य संप्रदाय के प्रमुख हैं, जो भी फेंक दिया उसे लपेटते रहो, यही उनके भक्त करते हैं।

संजय सिंह ने आगे कहा, 2019 का लोकसभा चुनाव कर्मपंथी्य बनाम फेकूपंथी्य का है। यह बात उन्होंने गुरुवार को यहां एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कही। संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी एक कर्म-प्रधान पार्टी है और हमारा काम दुनिया देख रही है। हर प्रत्याशी के लिए जरूरी होता है कि वो अपने जीवनसाथी की आय का ब्यौरा दे, लेकिन नरेन्द्र मोदी ने ऐसा नहीं किया।

आप नेता ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस पार्टी ने राज्य के मुख्यमंत्री पर हमला करवाया, देश मे नफरत फैला रहे हैं, आज वो हमें अराजक कह रहे हैं। कैसे प्रधानमंत्री हैं नरेन्द्र मोदी जी, जो आप एक भी उपलब्धि अपने मंत्रालयों की नहीं गिना सके। कल प्रधानमंत्री जी की रामलीला मैदान में रैली थी लेकिन मोदी ने हमारे एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया।