लखनऊ, 10 मई:
थाईलैंड से उत्तर प्रदेश के लखनऊ आई एक 41 वर्षीय महिला की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो गई है। टूरिस्ट वीजा पर लखनऊ आई महिला को कोविड-19 के लक्षण होने के बाद राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के कोविड वार्ड में उसका इलाज चल रहा था, जहां 3 मई 2021 को उसकी मौत हो गई। थाईलैंड की कॉलगर्ल के लखनऊ आने का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है।
कुछ रिपोर्टों से पता चलता है कि वह 28 अप्रैल को यूपी की राजधानी लखनऊ में पहुंची थी। लखनऊ पुलिस उसके स्थानीय परिचित, सलमान खान के नाम से एक टूर गाइड और उससे सम्बंधित लोगों से शहर में उसकी यात्रा का कारण का पता लगा रही है।