"दबंगों ने घर में घुसकर लोहे की राड से महिलाओं को पीटा, केस दर्ज"

 

"दबंगों ने घर में घुसकर लोहे की राड से महिलाओं को पीटा, केस दर्ज" 

मिल्कीपुर।
कुमारगंज थाना क्षेत्र के ढेमा गांव में दबंगों द्वारा महिलाओं तथा बालिकाओं को घर में घुसकर बर्बरता पूर्वक पिटाई किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद पीड़ित महिला की तहरीर पर कुमारगंज थानाध्यक्ष ने तीन लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
 बताया गया कि कुमारगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मांझ गांव के ढेमा   गांव निवासी महिला रामावती  पत्नी रामधनी का आरोप है कि उसके उड़द के खेत में चंद्रभान द्वारा भैंस घुसा कर नुकसान पहुंचाया जा रहा था। जिसका महिला रामावती ने विरोध किया।
 इसके बाद वह महिला रामावती पर हमलावर हो गए और पिटाई शुरू कर दी। जानकारी मिलते ही दो बालिकाएं सविता और सरिता मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव करना चाहीं कि चंद्रभान एवं उनके भाई सूर्यभान तथा रज्जन द्वारा दोनों बालिकाओं की भी पिटाई शुरू कर दी गई। इतने में महिला रामावती दोनों बच्चियों के साथ जान बचाकर घर की तरफ दौड़ी और घर में घुस गई। इतने से भी दबंगों का जी नहीं भरा और वह महिला रामावती के घर में घुस गए। घर में घुसे उपरोक्त तीनों लोगों ने लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से तीनों महिलाओं की बर्बरता पूर्वक पिटाई कर दी। 
हमले में बालिका सविता गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित महिला की तहरीर पर थानाध्यक्ष कुमारगंज संतोष कुमार सिंह ने आरोपियों चंद्रभान, सूर्यभान एवं रज्जन के विरुद्ध मारपीट की गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस अभी मामले में किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नही कर सकी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form