"बहूं से दुराचार का आरोपी ससुर भेजा गया जेल

 


"

मिल्कीपुर, अयोध्या।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे के आदेश पर अपराध पर रोकथाम एवं अपराधियों की पकड़ धड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कुमारगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अपनी बहू से दुराचार के आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
 कुमारगंज पुलिस के मुताबिक बीते 19 फरवरी को थाना क्षेत्र के अघियारी गांव की एक महिला ने सोनम (बदला हुआ नाम) ने कुमारगंज थाने में तहरीर देकर अपने ससुर निवासी उधुई पर दुराचार किए जाने सहित जान से मार डालने की धमकी व अभद्रता किए जाने का आरोप लगाया था। जिसके आधार पर पुलिस ने दुराचार सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी थी। रविवार को कुमारगंज थाने के उपनिरीक्षक हरे कृष्णा ने हमराही सिपाही सचिन कुमार के साथ बहू के साथ दुराचार के आरोपी ससुर बाबूराम को गिरफ्तार कर थाने ले आए। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने पकड़े गए आरोपी ससुर को उपरोक्त मुकदमा के आरोपों मे जेल भेज दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form