मतपेटिका का लुटेरा गोली लगने के बाद आगरा से गिरफ्तार

 आगरा :

 मतदान केंद्र से मतपेटिका लूटने के मुख्य आरोपी से मंगलवार सुबह पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से तमंचा और कारतूस के अलावा लूटी गई मतपेटिका भी बरामद हो गई है। थाना मंदसौरा से 15 अप्रैल को मतदान के दौरान कुछ लोगों ने बवाल किया था। मतदान केंद्र पर पथराव कर बूथ में रखी मतपेटिका भी लूटी गई थी। एक वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को चिह्नित कर लिया। 


इस मामले में 35 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। मंगलवार सुबह पुलिस 3.30 बजे पुलिस टीम पेट्रोलिंग कर रही थी। जगनेर क्षेत्र में उदैना मोड़ पर पुलिस का मपेटिका लूटने वाले मुख्य आरोपित नगला पल्टू निवासी कुंवरपाल से सामना हो गया। उसके साथ बाइक पर गांव का ही वीरो भी था। पुलिस की गाड़ी को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इसमें कुंवरपाल के पैर में गोली लग गई और वह गिर पड़ा।

इसी बीच मौका पाकर साथी वीरो मौके से फरार हो गया। सी.ओ. खेरागढ़ जगमोहन सिंह बुटोला ने बताया कि पकड़े गए  आरोपियों से मतपेटिका के साथ एक बाइक, एक तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। मौके से फरार हुए वीरो की तलाश में पुलिस टीम जांच-पड़ताल कर रही है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form