अस्पताल में भर्ती अधेड़ को मारी गोली .

 


"अधेड़ को मारी गई गोली, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

मिल्कीपुर, अयोध्या।
इनायत नगर थाने के शाहगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम ढेमा शिव बक्सराय में देर रात अधेड़ को गोली मारी गई। घायल अवस्था में अधेड़ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल ने अपने समधी व दामाद पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए बैठाया गया है।
   बताया गया कि शनिवार की रात करीब नौ बजे शाहगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम ढेमा शिवबक्सराय मजरे पूरे हरी तिवारी निवासी शिव बहादुर तिवारी पुत्र इन्द्रमणि तिवारी को गोली मारी गई। गोली उनके दाहिने पैर की जांघ लगी है। पीड़ित ने रात में ही डायल 112 पुलिस को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही इनायतनगर इंस्पेक्टर विजय सेन सिंह व शाहगंज चौकी प्रभारी जय किशोर अवस्थी भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को पीड़ित ने बताया कि गोली मारने वाले उनके दामाद प्रदीप कुमार और समधी पवन पाण्डेय निवासी बहादुरपुर थाना पूराकलंदर हैं। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में काफी दिनों से दहेज का मुकदमा चल रहा था। जिसकी शनिवार को पेशी थी। शाहगंज चौकी प्रभारी जय किशोर अवस्थी ने बताया कि लोगों द्वारा बताया गया कि दोनों पक्षों में शनिवार को न्यायालय में समझौता हुआ। 
जिसमें वर पक्ष की ओर से दो लाख रुपए और दो अंगूठी शिव बहादुर तिवारी को दी गई। शिव बहादुर तिवारी का आरोप है कि रात 9:00 बजे वह अपने दरवाजे पर लेटा हुआ था। और प्रदीप तथा पवन कुमार दोनों मोटरसाइकिल से आए और उसको गोली मार दी। शाहगंज चौकी प्रभारी ने बताया कि इसके पहले भी एक बार ऐसी घटना रची गई थी जो जांच पड़ताल में झूठी पाई गई। इस बार घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बहादुरपुर में आरोपियों के घर पुलिस पहुंची। आरोपी घरेलू कपड़ों में अपनी चारपाई पर लेटे हुए थे। उनको इनायतनगर थाने ले आया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। तथा पीड़ित के घरवालों से भी अलग-अलग बयान लिए जा रहे हैं। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। घायल का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। चिकित्सक ने घायल की हालत खतरे से बाहर बताया है।   

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form