कांग्रेस कासृजन अभियान

 


बस्ती, 04 फरवरी, 2021
 कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की समीक्षा करने आये प्रदेश महासचिव एवं पूर्वांचल प्रभारी विश्वविजय सिंह ने पार्टी दफ्तर पर पदाधिकारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुये कहा कि सांगठनिक मजबूती ही पार्टी को जीत दिलाती है। मौजूदा देश काल परिस्थितियां ऐसी हैं कि कांग्रेसजनों की भूमिका काफी अहम हो गयी है। देश प्रदेश में जनभावनाओं के साथ क्रूर मजाक किया जा रहा है।

जनान्दोलन कुचले जा रहे हैं, सत्ता की ताकत से लोकतांत्रिक परंपराओं को नष्ट किया जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस के पदाधिकारी जनता के बीच जाकर उन्हे सच्चाई से अवगत करायें जिससे अहंकारी सरकारों को उखाड़ फेकने का वातावरण तैयार हो। कांग्रेस नेता ने न्याय पंचायत स्तर पर पदाधिकारियों द्वारा किये गये कार्यो की समीक्षा किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने की। उन्होने संगठन सृजन अभियान की प्रगति पर विस्तार से प्रकाश डाला।

बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक अंबिका सिंह, देवेन्द्र श्रीवास्तव, जिला प्रवक्ता मो. रफीक खां, रामभवन शुक्ल, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, विपिन राय, विश्वनाथ चौधरी, संदीप श्रीवास्तव, डा. दीपेन्द्र सिंह, ज्ञानप्रकाश पाण्डेय, महेन्द्र श्रीवास्तव, सचिन शुक्ल, मनोज त्रिपाठी, अलीम अख्तर, इश्तेखार अहमद, रामप्रीत दुसाद, सोमनाथ पाण्डेय, लालजीत पहलवान, देवी प्रसाद पाण्डेय, रविन्द्र सिंह राजन, रामचन्द्र चौहान, गुड्डू सोनकर, राहुल चौधरी, शुभम गौंड़ रविन्द्र चौधरी, अनुराग पाण्डेय, पवन वर्मा, अमरबहादुर उर्फ तप्पे बाबा, इजहार अहमद आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form