आतंकवाद और भाईचारा परस्पर विरोधी.. इंद्रेश कुमार

 भारतीय संस्कृति हमें बैर नहीं सिखाती, भाईचारे का संदेश देती है-- डॉ इंद्रेश कुमार


आगरा-5-फरवरी 2021

आगरा में आज ताज मुस्लिम एकता कमेटी के द्वारा पीएल होटल में एक राष्ट्रीय एकता और अमनचैन के लिए  एक बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के संस्थापक माननीय इन्द्रेश कुमार जी रहे और कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र शर्मा जी ने किया।  

कार्यक्रम मे  माननीय इन्द्रेश कुमार जी ने  बताया की हमारी भारतीय संस्कृति आपस के मजहबों मे बैर करना नही सिखाती है बल्कि परस्पर में इंसानियत के साथ रहने का पाठ सिखाती है इसलिये कट्टरता से नही बल्कि मोहब्बत से  मानवता व इंसानियत के साथ हर जंग जीती जा सकती है।  आंतकवादके साथ  कट्टरता विश्व शांति के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। 

उन्होने यह भी बताया कि  आपस मे गुस्से के साथमजहबी बनकर नही बल्कि  हिन्दुस्तानी बनकर हमे जीना होगा।

उन्होने कहा की इस देश के अंदर मजबूती तभी आएगी जब समरसता का माहौल व वातावरण बनेगा। केवल शांति ही काफी नही है बल्कि समरसता के बिना समता असंभव है।  भारत की तरह सभी देश ,जाति  ,धर्म  व सम्प्रदाय के लोग ऊपर वाले की संप्रभुता को मानते हैं।

उन्होने कहा की भारत प्राचीन काल मे विशव गुरु रहा है क्योकि हमारी भारतीय संस्कृति ने विशव कल्याण हेतु सर्वे भवन्तु सुखिना और वन्सधैव कुटुम्बकम् का सभी को उपदेश दिया है।

 कोरोना महामारी के दौरान भारत ने समूचे विशव को मानवता का संदेश देते हुए जीवन जीने की तरीके और वैक्सीन उपलब्ध कराके एक विशिष्ट विश्व शक्ति की पहचान दी है।

औरतों के हक की बात करते हुए उन्होने बताया की हर क्षेत्र मे महिलाएं सशक्तिकरण के साथ पहचान स्थापित कर रही है।

राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के राष्ट्रीय मंत्री रजनीश त्यागी जी ने कहा कि भारत की संस्कृति से विश्व के भूमंडल पर शांति का  माहौल पैदा हो रहा है।  आनेवाले समय मे  आगरा इंसानियत और सुलहकुल नगरी के नाम से विश्व मे जाना जायेगा। 

कार्यक्रम मे मुस्लिम एकता कमेटी के अध्यक्ष साजृल हुसैन , रशीद प्रधान , सम्शुऊद्दिन  खान (अध्यक्ष  आल इंडिया मेव महा सभा) , तज महोम्मद, रहिम्शउद्दीन  क़ुरेशी, शफीक मेव , कर्नल जी एम खान , ब्रिगेडियर मनोज शर्मा , अशोक गोयल, सुनील दिक्षित, विनीत कुमार,ठा.पवन सिंह ,गौरी शंकर सिकरवार,डा. डी.एस.तोमर , अतुल सरीन डा.राजीव उपाध्याय, सचिन गोयल , राज परिहार, माध्व त्यागी, रतीश शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।  



कार्यक्रम के समापन मे इन्द्रेश जी द्वारा कई नारे भी लगवाये  गए जैसे 'मातरेवतन हिन्दूस्तान ', 'हमारा रास्ता नफरत नही, मोहब्बत भाईचारा है', 'आधी रोटी खायेंगे हिन्दुस्तान को तालीम सिखायेंगे'। इस अवसर मुस्लिम एकता कमेटी  के द्वारा 21000 का चेक श्री राम मन्दिर निर्माण के लिए भेंट किया गया। 

अंत में  राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का  समापन किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form