गौ आधारित खेती परबस्ती महोत्सव में हुआ विमर्श

बस्ती

बस्ती महोत्सव के आयोजन के मध्य कार्यक्रम के दूसरे दिन काला धान एवं गौ आधारित प्राकृतिक खेती विषय पर कृषि कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषको को जानकारी उपपब्ध कराने के उद्देश्य से बाहर से आये विशेषज्ञों ने ऊनी वार्ता को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला अध्यक्ष महेश शुक्ल ने दीप जलाकर किया।


गौ आधारित प्राकृतिक खेती विषय पर जानकारी देने बहराइच जनपद से प्रगतिशील कृषक अनिरुद्ध यादव, जो वर्षो से स्वंय गौ आधारित खेती कर रहे है, मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए। कृषक अनिरुद्ध यादव ने कृषकों को घनामृत और जीवामृत बनाने की विधि को विस्तार से बताया तथा इसके उपयोग के फायदे भी बताए। उन्हेंने बताया कि गौ आधारित खेती कर किसान अपने खेती की लागत को भी घटा कर गुणवत्ता युक्त उत्पाद भी प्राप्त कर सकते हैं।

काला धान विशेषताएं एवं संभावनाएं विषय पर जानकारी देने के लिए भदोही से आये उप कृषि निदेशक अरविंद कुमार सिंह ने विषय के मुख्य वक्ता के रूप में काले धान की विशेषता को बताते हुए कहा ही भदोही में काला धन कृषि उत्पादन कम्पनी के माध्यम से बहुत अच्छे मूल्य पर खरीद लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस धान की खेती कम उपजाऊ, उपरहार दशा में कम पानी वाले क्षेत्र में में आसानी से उगाया जा सकता है। जनपद में काले धन की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद भदोही से लाकर 50 किग्रा काला धन का बीज जनपद को उपहार स्वरूप उपलब्ध कराया। उन्होंने कहा कि याजी जनपद में उत्पादित काले धन के विक्रय की कोई समस्या आती है तो भदोही के कृषि उत्पादक कंपनी अच्छे दाम में बसती आकर भी धान को खरीद लेंगे।

कार्यक्रम में कृषकों को योगिक खेती अग्निहोत्र विधा के बारे में विस्तार से बताया। कृषक कर्नल के सी मिश्र ने कृषकों को संबोधित करते हुए कृषकों को कार्बनिक खेती और काला धान के संदर्भ में अपने अनुभव बांटें।

कार्यशाला में उप कृषि निदेशक डॉ संजय कुमार त्रिपाठी ने कृषि योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में प्रक्षेत्र प्रबन्ध अधिकारी राजपति शुक्ल, भूमि संरक्षण अधिकारी सुधाकर चक्रवर्ती, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी, हरेंद्र प्रसाद तथा प्रगतिशील कृषकों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला कृषि अधिकारी, संजेश कुमार श्रीवास्तव ने किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form