कुआनो पर बेजीपुरवा में बनेगा पुल, बनसएगा सेतु निगम

 


बस्ती 09 फरवरी
बस्ती सदर के कुआनों नदी पर बैजीपुरवाॅ घाट पर पुल, पहुॅच मार्ग, अतिरिक्त पहुॅच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य तथा भूमि अध्याप्ति के निर्माण कार्य के लिए उ0प्र0 शासन द्वारा कुल रूपया 13.49 करोड़ स्वीकृत किया गया है। उक्त जानकारी जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने दी है। उन्होने परियोजना प्रबन्धक, सेतु निगम एके सिंह को निर्देश दिया है। प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के पश्चात् पुल निर्माण का कार्य शुरू कराये। उन्होने बताया कि रू0 337.27 लाख इस वित्तीय वर्ष के लिए अवमुक्त भी कर दिया गया है।
उन्होने बताया कि इसके पूर्व बहादुरपुर में मनोरमा नदी पर रामपुर मिश्र-डेयुडीहा घाट पर सेतु, पहुॅच मार्ग, अतिरिक्त पहुॅच मार्ग एंव सुरक्षात्मक मार्ग तथा भूमि अध्याप्ति के निर्माण कार्य हेतु रू0 11.29 करोड़ स्वीकृत हुआ है तथा रू0 2.82 करोड़ इस वित्तीय वर्ष के लिए अवमुक्त कर दिया गया है।
इस संबंध में प्रोजेक्ट मैनेजर एके सिंह द्वारा बताया गया कि कार्य स्थल पर कल मेरे द्वारा निरीक्षण कर सम्बन्धित सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता को टोपोग्राफी सर्वे कराने हेतु निर्देशित कर दिया गया है। 05 दिन बाद फोटोग्राफी सर्वे के परिणाम के पश्चात जल प्रवाह की कैलकुलेशन होगी। इसके बाद साइट सिलेक्शन होगा। इन सभी कार्यवाही के पश्चात ड्राइंग हेतु पत्रावली मुख्यालय जाएगी। ड्राइंग निर्गत होने पर टी0एस0 मुख्यालय प्रेषित किया जाएगा। टी0एस0 प्राप्त होते ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form