"सुशासन का दावा करने वाली भाजपा सरकार घोटालों की सरकार" * भाजपा गांव और गरीब की बात करती है और फायदा बड़े उद्योगपतियों को पहुंचाती ह

 

मिल्कीपुर, अयोध्या।
कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत मिल्कीपुर विधानसभा के अछोरा ग्राम सभा के सार्वजनिक इंटर कॉलेज रनापुर के मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में
 प्रदेश अध्यक्ष  ने शिरकत की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि  प्रियंका गांधी का उत्तर प्रदेश की आठ हजार न्याय पंचायतों और साठ हजार ग्राम पंचायतों में पार्टी इकाइयों का गठन कराना प्राथमिकता है। कहा कि हमारी पार्टी के शासनकाल में देश में लोकतंत्र स्थापित था। कांग्रेस पार्टी आम आदमी हेतु नीति बनाती  हैं, गांव और गरीब की बात करती है। किसान को सुरक्षित करना, बेरोजगारों को रोजगार देना और कर्मचारियों को राहत प्रदान करना व व्यापारियों को आत्मनिर्भर बनाना हमारी सरकार की प्राथमिकता होगी। उन्होंने मौजूदा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मौजूदा बीजेपी सरकार को न तो किसानों की चिंता है, न ही नौजवानों की, न गरीब आदमियों की और न आम आदमियों की  चिंता है। कांग्रेस को अब आम आदमी का भरोसा जीतना होगा और अगर हम ऐसा नहीं कर पाते हैं तो सत्ता के बारे में सोचना भी बेईमानी होगा। 

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए कहा कि आप लोग पूरी ताकत से जुड़ें। जनसभा में मौजूद लोगों से कृषि विधेयक के बारे में सवाल किया और राय जानने के बाद किसानों को समझाते हुए कहा कि यह बिल काला कानून है। लोगों की जीविका खेती पर निर्भर है। उनकी खेती को भारतीय जनता पार्टी सरकार कृषि फार्मिंग बिल के तहत कांट्रैक्ट पर देने का कार्य कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि किसानों की जमीन को उद्योगपतियों को कांटेक्ट बिल पर लीज पर देने का कार्य सरकार कर रही है। आलू पैदा होती है तो उसकी कीमत ₹2 किलो होती है और जब आलू खाने की बारी किसान की आती है तो उसे की कीमत ₹50 किलो हो जाती है।

सरकारी गोदामों में धान की प्रति कुंतल कीमत 1868 रूपए सरकार ने निर्धारित की है, लेकिन किसानों से 9 रूपए में  धान की खरीदारी की जा रही है। सरकार गन्ने का रेट खुद तयं करती थी पर एमएसपी लागू हो जाने के बाद आढ़ती और मिल मालिक गन्ने और धान के मूल्यों का निर्धारण करने का कार्य कर रहे हैं। किसानों का आंदोलन चल रहा है और अब तक 60 किसानों की मृत्यु हो चुकी है परंतु मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के पास में किसानों से बात करने के लिए समय नहीं है ।अजय कुमार लल्लू ने बताया कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की 4 साल से सरकार बनी है। सरकार के बनते ही मुख्यमंत्री ने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश लागू करके किसानों की आय दुगनी करने का आश्वासन दिया था लेकिन ऐसा वास्तविक रूप में कुछ भी होता नजर नहीं आ रहा है।
  बेरोजगारी के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार को घेरा। कहा कि सरकार का दावा था कि चौदह लाख  बेरोजगारों को हम हर साल रोजगार  देंगे परंतु अगर आंकड़ा देखा जाए तो यह वास्तविकता में कहीं भी सार्थक होता नहीं नजर आ रहा है। नौकरियों की भर्ती में भ्रष्टाचार जगजाहिर है।  पशुधन घोटाला सरकार के कारनामों के बारे में खुद बता रहा हैं। छात्रवृत्ति में घोटाला किया जा रहा है। कोरोना काल के जो उपकरण जीवन रक्षा के लिए  होने चाहिए। उसमें भी घोटाला हो रहा है।उन्होंने मजा लेते हुए कहा कि प्राथमिक स्कूलों के बच्चों के स्वेटर वितरण में घोटाला, जूता मोजा घोटाला और 69000 भर्ती शिक्षक भर्ती घोटाला यह सब सरकार के घोटालों की बानगी मात्र हैं।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यह कहते हैं कि अपराधी या तो  जेल में होंगे या प्रदेश छोड़ करके भाग जाएंगे, परंतु हाथरस की घटना ,बदायूं की घटना , लखनऊ में पूर्व ब्लाक प्रमुख की गोली मारकर के की गई घटना ,या फिर प्रतापगढ़ में की गई नब्बे लाख  रुपए की लूट मुख्यमंत्री के इस कथन को झूठा बना कर रही है।
कार्यक्रम का संचालन  प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य शिवपूजन पांडेय व अध्यक्षता ओम प्रकाश सिंह ने की। इस कार्यक्रम में घनश्याम तिवारी , शैलेंद्र पांडेय, उपेंद्र सिंह लल्लू, जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव , ब्लॉक अध्यक्ष विनोद  यादव, प्रभात यादव , तेजबली पांडेय और विनय सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form