महर्षि विद्या मंदिर में ज्ञान योग दिवस का आयोजन

 




बस्ती, 12 जनवरी 
 मड़वा नगर स्थित महर्षि विद्या मंदिर में महर्षि महेश योगी के जन्मदिवस को ज्ञान योग दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार उपाध्याय ने दीप जलाकर किया। ध्यान शिक्षिका श्रीमती सुनीता सिंह ने विद्यालय परिवार के साथ गुरुजी का परम्परागम पूजन किया। इस अवसर पर महर्षि महेश योगी के जीवन दर्शन और संदेश को दृश्य-श्रव्य माध्यम से प्रसारित किया गया।



उनका संदेश “जीवन आनंद से परिपूर्ण है“ पर प्रमुख रूप से प्रकाश डालते हुए महर्षि संस्थान द्वारा देश की एकता अखंडता को सुदृढ़ बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों एवं संदेशों पर भी चर्चा की गई। विद्यालय की समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं ध्यान योग के सतत अभ्यास द्वारा महर्षि तहेश योगी के संदेश का अनुसरण कर रहे हैं। जिसने ध्यान को जग में फैलाया, जिसने भारत का मान बढ़ाया। जिसने विश्व को यह सिखलाया, कि ध्यान योग ने रोग मिटाया। प्रणाम है ऐसे विश्व गुरु को, जिसने हमें भावातीत ध्यान सिखाया का सामूहिक उच्चारण किया गया। इस अवसर पर श्रीमती पूनम व डीएन सिंह, श्रीमती अनीता व श्रीमती किरण, कनक लता वर्मा, सविता, राकेश पांडे, नीरज मिश्रा, प्रदीप शुक्ला, पंकज, विजय, अशोक एवम अन्य की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण द्वारा किया गया।.

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form