नड्डा आये लखनऊ,भाजपा हुई गदगद

 नड्डा के आगमन से गदगद हुए भाजपाई


मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ

 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आगमन से पूर्व एयरपोर्ट पर इतनी संख्या में भाजपाई जुट गये कि वहां की व्यवस्था चरमरा गयी। दो दिवसीय लखनऊ आये नड्डा के स्वागत में प्रदेश के कोने-कोने से कार्यकर्ता बुला लिये गये। एयरपोर्ट पर बाहर से आने वाले व लखनऊ एयरपोर्ट से बाहर जाने वाले यात्रियों को खासा मशक्कत करना पड़ा। इस संदर्भ में भाजपा अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने बताया कि एयरपोर्ट पर आने-जाने वाले किसी यात्री को कोई परेशानी नहीं होने पायी है। हमारे प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के नेतृत्व में उत्साही कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने आये हैं। भाजपा कार्यकर्ता जहां कम-वहां हम की भावना से काम करते हैं।

 मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सरकार और संगठन दोनों के साथ बैठेंगे। प्रदेश कार्यालय पर कोर ग्रुप के साथ जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, उत्तर प्रदेश में निवास करने वाले अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों के अलावा प्रदेश अध्यक्ष के साथ बैठक करेंगे।इसके बाद वह मुख्यमंत्री आवास पर जाकर जेपी नड्डा प्रदेश सरकार के मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। इस बीच अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान सांसदों, विधायकों से मिलने के बाद शुक्रवार को बुद्धिजीवियों के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव में भाजपा को कैसे बड़ी से बड़ी सफलता मिले इस पर भी पेंच कसेंगे।

 बता दें कि जबसे प्रधानमंत्री कार्यालय से समद्ध रहे रिटायर्ड आईएएस अरविंद शर्मा लखनऊ आये हैं तबसे प्रदेश में तरह-तरह की चर्चा है। नड्डा के दौरे के बाद इस चर्चा को भी विराम मिलेगा। 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form