गोरखपर में आयोजित होगा शकरकंद महोत्सव

 


    गोरखपुर 21 जनवरी 
 जनपद में शकरकंद के फायदे के बारे में लोगों को जानकारी देने एवं किसानों के आय में वृद्धि के लिए आगामी माह में शकरकंद महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। उक्त के संबंध जिलाधिकारी के0 विजयेन्द्र पाण्डियन ने उद्यान विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि शकरकंद से होने वाले फायदे के बारे में लोगों को जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 
शकरकंद के उत्पादन से किसानों के आय में भी वृद्धि होगी तथा शकरकंद में विटामिन ए प्रचुर मात्रा में रहता है इसलिए इसको मिड डे मील/हार्ड कुक में बच्चों को देने पर विचार किया जाये। उन्होंने कहा कि एक जिला एक उतपाद के तर्ज पर शकरकंद को भी बढ़ावा देने के लिए कार्य किया जाये। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form