विवाहिता की लटकती मिली लाश

 



 जौनपुर
 पति साथ मुंबई नहीं ले गया तो युवती ने मौत को गले लगा लिया। घटना  सिकरारा थाना क्षेत्र के गनापुर गांव की है। मंगलवार की सुबह कमरे में फंदे से लटका शव दिखाई दिया तो सनसनी फैल गई। उक्त गांव निवासी अखिलेश चैहान तीन दिन पहले रोजी  के सिलसिले में भाइयों के पास मुंबई चला गया था। उसकी 24 वर्षीया पत्नी अर्चना   साथ मुंबई ले जाने की जिद की लेकिन वह नहीं ले गया। पति के जाने के बाद घर पर अर्चना व उसकी सास अनारा देवी ही थीं। सोमवार की रात भोजन करने के बाद अर्चना मकान के दूसरे तल पर स्थित अपने कमरे में सोने चली गई। 
सुबह काफी देर हो जाने के बाद नीचे नहीं आई तो सास जगाने गई। दरवाजा भीतर से बंद होने पर काफी खटखटाने व आवाज लगाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। सास किसी अनहोनी की आशंका से इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी। पड़ोसियों ने पहुंचकर रोशनदान से देखा तो कमरे में पंखे के हुक में साड़ी से फंदे से लटका अर्चना का शव दिखा। मृतका वाराणसी जिले के सिधोरा थाना क्षेत्र के मझवां गांव निवासी सुनील चैहान की पुत्री थी। उसका विवाह दो साल पहले हुआ था। मौके पर सीओ सदर रणविजय सिंह और थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पांडेय सहयोगियों के साथ पहुंचकर छानबीन की। पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा कर लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form