आम आदमी पार्टी की ग्राह्यता बढ़ाने आये अखिलेेेश त्रिपाठी विध,मॉडल टाउन दिल्ली

 


सैकड़ों लोगों ने ग्रहण की आम आदमी पार्टी की सदस्यता 

दिल्ली मॉडल टाउन विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी ने जिले में किया तूफानी दौरा

       केदार नाथ दूबे

संतकबीरनगर-
 आम आदमी पार्टी, संत कबीर नगर ने पंचायत व विधानसभा चुनावों की तैयारियां तेज कर दी हैं। संत कबीर नगर के पंचायत चुनाव प्रभारी बनाये गए दिल्ली के मॉडल टाउन विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी ने जिले में अपना तूफानी दौरा करते हुए सैकड़ो लोगो को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलवाई। उन्होंने धनघटा और हैंसर में जनसभा करते हुए कहा कि इस बार आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में जनता के मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी की पहली प्राथमिकता यहां की बदहाल हो चुकी शिक्षा व चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ करने की होगी। जनपद भ्रमण करते हुए विधायक जी ने जनपद मुख्यालय के बनियाबारी प्राथमिक विद्यालय को देखा और उसकी जर्जर हालत को देखकर कहा कि यहां पर बच्चो की शिक्षा राम भरोसे ही है। जर्जर हो चुकी इमारत, कमरों में बेंच पर बैठने की सुविधा न होना भी यहां की बदहाल स्थिति को बयां करता है।




जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी दमदारी से चुनाव लड़ेगी। इस बार का चुनाव धर्म व जाति से परे विकास पर आधारित होगा।इसी क्रम में जिला महासचिव आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की मुख्य समस्या यहां पर बदहाल हो चुकी सड़के, बंद पड़े उद्योग और बेरोजगारी है। आम आदमी पार्टी की सरकार आते ही बुजुर्गों को 5000₹ महीना तथा बेरोजगारों का भत्ता दूना कर यहां की असहाय जनता को मजबूत कराने का काम किया जाएगा।
जिन लोगो ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की क्रमशः विनोद वर्मा (पूर्व चेयरमैन प्रत्यासी, मगहर), मंगला राय (प्रधान प्रत्यासी, सिरसी), शशिकांत राय (भूमिहार संघ अध्यक्ष धनघटा), करुणेश भारती (बसपा), पवन कुमार पांडेय (भाजपा), अभिषेक राय (युवा नेता, भाजपा), धर्मेंद्र यादव (सपा), बालवीर यादव (सपा), सतीश वर्मा (बसपा), राजन वर्मा (भाजपा), शिवम वर्मा (भाजपा), रमेश यादव (सपा), प्रदीप यादव (सपा), खजनी विधानसभा से विजय बहादुर, बृजलाल यादव (कुँआ), अभिमन्यु जायसवाल, अनिल जायसवाल, रमेश वर्मा (कुरी बाज़ार), उमाशंकर, रविन्द्र (रसूलपुर), अखिलेश यादव (बरपार), हैंसर विधानसभा से रमेश चंद यादव (तकिया), दिलीप यादव, संगम विश्वकर्मा (संठी), इंदल यादव (खैराटी), अशोक यादव (सियर), अवधेश शुक्ला, प्रेम प्रकाश साहनी, पवन कुमार पांडेय, विनोद राय, श्याम नारायण, सूरज राय, दयानंद राय, दीनानाथ गौण, सोनू राय, दयानंद, प्रभाकर, सूरज राय इत्यादि सैकड़ों लोगों ने आम आदमी पार्टी जॉइन की।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव, सौम्येन्द्र प्रताप श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, आलोक श्रीवास्तव, राजेन्द्र पाल, दुर्विजय यादव, बलवंत राय, सुधीर सिंह, सगीर अहमद, नूर मोहम्मद, तीरथ अग्रहरि, अर्जुन कुमार, श्याम यादव, महिला जिलाध्यक्ष प्रतिमा यादव, राम निवास मौर्य, आशीष कुमार गुप्ता, अजय कुमार कन्नौजिया, अजय नारायण मिश्र, श्री प्रकाश शुक्ला, संस्कार मिश्र, अजय नारायण दुबे, रमेश यादव, विनोद यादव इत्यादि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहें।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form