डीजे बजाने के विवाद में गोली लगने से गयी दूल्हे के चचेरे भाई की जान



मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ

 गाजीपुर जिले की कासिमाबाद थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। जब बारात डीजे के रीमिक्स गानों के साथ दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचा तो डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में चली गोली की वजह से दूल्हे के चाचेरा भाई की मौत हो गई।दरअसल कासिमाबाद थाना इलाके के धरवार कलां गांव से मृतक रौशन यादव के चाचेरा भाई की बारात स्थानीय थाना इलाके के बहादुरगंज कस्बा के पास रसूलपुर गांव में रविंद्र यादव के घर गई थी। बारात बड़े ही धूमधाम से दरवाजे पर पहुंची।

 जहां पर स्थानीय युवक गोलू यादव व दूल्हे के चाचेरा भाई मृतक रौशन यादव से डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गोलू यादव दूल्हे के चाचेरा भाई रौशन पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गया। वहीं गोली लगने की वजह से रौशन गिर गया।गोली की आवाज सुनकर बारात में भगदड़ मच गई। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में घराती-बाराती की मदद से गोली से घायल रौशन को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। 

जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के संबंध में जानकारी लेने खुद एसपी गाजीपुर डॉ ओमप्रकाश सिंह जिला अस्पताल पहुंचे।इस दौरान एसपी ने बताया कि कासिमाबाद थाना इलाके रसूलपुर गांव में राजेंद्र यादव के घर बारात गई हुई थी। जहां पर डीजे पर गाना बजाने को लेकर रौशन और गोलू यादव में विवाद हो गया। विवाद में रौशन यादव की गोली लगने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि गोलू यादव नाम के शख्स ने गोली मारी है। परिजनों के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर करवाई की जाएगी और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form