किसान आन्दोलन के समर्थन में समाजवादियों ने निकाली साईकिल यात्रा सरकार की फूट डालो, राज करो की नीति खतरनाक- महेन्द्रनाथ यादव

बस्ती, व


शिष्ठ नगर,उत्तरप्रदेश, भारत16 दिसम्बर 20किसान
आन्दोलन के समर्थन में बुधवार को समाजवादी पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में जनपद के सभी 5  विधानसभा क्षेत्रोें बस्ती सदर, कप्तानगंज, हर्रैया, महादेवा, रूधौली में साईकिल यात्रा निकालकर केन्द्र की मोदी और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के विरूद्ध नारा लगाते हुये प्रदर्शन किया। अनेक स्थानोें पर पुलिस से हल्की झड़पें भी हुई। सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव के नेतृत्व एवं प्रभारी जावेद पिण्डारी, पूर्व विधायक जितेन्द्र कुमार उर्फ नन्दू चौधरी के संयोजन में  बस्ती सदर के गनेशपुर कस्बे में हसनगंज चौराहे से कटरा बुर्जुग तक साईकिल यात्रा निकाली गई। गनेशपुर पुलिस ने सपा नेताओं को हिरासत में ले लिया, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों की मांगो को स्वीकार करने करने की जगह फूट डालो, राज करो की नीति अपनाकर उन्हें विभाजित करना चाहती है किन्तु इससे आन्दोलन कमजोर होने वाला नहीें है। अच्छा हो कि सरकार अन्नदाता किसानों की आशंकाओं को दूर कर तीनों किसान विरोधी कानून वापस ले। कहा कि कोरोना में यदि बिहार में चुनाव हो सकता है तो संसद का शीतकालीन सत्र क्यों नहीं चल सकता। सरकार सवालों से भाग रही है।
बुधवार को सपा नेताओं ने कप्तानगंज में विधानसभाध्यक्ष रन बहादुर यादव, प्रभारी समीर चौधरी, कविन्द्र चौधरी अतुल, हर्रैया में अरविन्द यादव, प्रभारी यज्ञेश पाण्डेय, महादेवा में राजेन्द्र चौधरी, पूर्व विधायक दूधराम, विजय विक्रम आर्य और रूधौली में मोहम्मद उमर, प्रभारी दीनानाथ चौरसिया, पूर्व विधायक रामललित चौधरी, राजेन्द्र चौधरी के संयोजन में विभिन्न स्थानों से साईकिल यात्रा निकालकर किसान आन्दोलन को समर्थन दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार हठवादिता छोड़ समस्याओं का सर्वमान्य हल ढूढे।
जनपद के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में साईकिल यात्रा एवं प्रदर्शन के दौरान सुरेन्द्र सिंह ‘छोटे’ राजेन्द्र चौरसिया, राघवेन्द्र सिंह, अभिषेक उपाध्याय, अखिलेश यादव, मो. जावेद, रामवृक्ष यादव, मो. जहीर, अरविन्द चौधरी, अरविन्द यादव, मो. शमी, अजय यादव, आमिश खान, नीतीश कुमार, मिथलेश, प्रीतम मौर्या, सेराज, रजवन्त चौधरी, शिवम चौहान, अनिल चौधरी, रामकेश चौधरी, दुर्गेश सोनकर, बब्लू चौधरी, मनोज यादव, सुजीत कुमार यादव, जावेद अंसारी, सरफराज, मो0 अजमल, विकास यादव, गोपाल चौधरी, छोटू मिश्र, गोरख यादव, विवेक शुक्ल, रामसनेही यादव के साथ ही अनेक सपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्थानीय किसान शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form