जौनपुर
मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के कबीरपुर में शारदा सहायक नहर खंड 39 नारायनपुर रजवाहा पर बने पुल का रेलिंग टूटने से आवागमन जोखिम भरा हो गया है। ईंट से बना रेलिंग टूट कर समतल हो गया है। कबीर पुर चैराहे से निकल कर सड़क पुल से होकर बरियाराराम होते हुए सरायममरेज तक गया है। रातोदिन उस पर बड़े मालवाहनों सहित छोटे वाहनों का आना जाना लगा हुआ है। वहीं उक्त सड़क पर कई शिक्षण संस्थाएं स्थापित हैं। स्कूल जाने के लिए छात्रों को उसी पुल
से आना जाना होता है। उसमें बच्चों के पुल पर खड़े होकर झांकने से उनके लिए खतरा होने की संभावना हमेशा बना रहता है। सुरक्षा की दृष्टिकोण से बना रेलिंग क्षतिग्रस्त होने से वाहनों के नहर में गिरने की आशंका बना रहता है। घना कोहरे में खतरा और बढ़ गया है। संबंधित विभाग से गांव वासियों ने कई बार शिकायत दर्ज कराने के बाद भी सुनी नही गई।