आयुक्त ने सन्तकबीरनगर की मतदाता सूची पुनरीक्षण का सम्यक निरिक्षण किया

 


संत कबीर नगर 04 दिसम्बर 20
अर्हता तिथि 01 जनवरी 2021 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निवार्चक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के क्रम में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त रोल प्रेक्षक अनिल कुमार सागर, आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती द्वारा जनपद का भ्रमण किया गया। जिसके क्रम में मण्डी समिति धान क्रय केन्द्र नवीन मण्डी स्थल खलीलाबाद का निरीक्षण किया। तदुपरान्त जनपद पोलिंग स्टेशन हीरालाल राम निवास इण्टर काॅलेज किया गया। उक्त दोना स्थलों पर आवश्यक निर्देश देने के उपरान्त निर्धारित कार्यक्रम के उपरान्त आयुक्त कलेक्ट्रेट पहुचें। जहा गार्ड सलामी के उपरान्त कलेक्ट्रेट परिषर के कार्यालयों का निरीक्षण किया गया।
कलेक्ट्रेट परिषर के कार्योलयों के निरीक्षण क्रम में आपदा कक्ष, आयुध कक्ष, आलग्न लेखागार, राजस्व अभिलेखागार, भू-लेख अनुभाग, संग्रह अनुभाग एवं अपर जिला न्यायालय कोर्ट का निरीक्षण किया गया। सम्बंधित पटल सहायकों द्वारा फाइलों के रख रखाब आदि के सम्बंध में विधिवत जानकारी ली गयी। भू-लेख अनुभाग में फाईलों की जांच में यह पाया कि पटल सहायक द्वारा बस्ता सूची नही बनाया गया जिस पर उनके द्वारा नराजगी व्यक्त की गयी। उन्होंने ओ0सी0 बाबू को निर्देशित किया कि प्रत्येक कार्यालय  महीने में कम से कम दो बार मुआयना करते हुए रिर्पोट प्रस्तुत की जाए। निष्प्रयोज्य फाइलों को नियमानुसार बिडिंग भी करवाई जाए। अवश्य फाईलों का रख रखाब ठीक ढंग से न होने के कारण आयुक्त द्वारा नाराजगी व्यक्त की गयी। उन्होंने अपर जिलाधिकारी संजय कुमार पाण्डेय को निर्देश दिया कि समय-समय पर कार्योलयों का निरीक्षण करतें रहें तथा यह भी सुनिश्चित करें कि पटल सहायकों द्वारा फाइलों का रख रखाव ठीक ढंग से किया जा रहा है कि नही।
विभिन्न राजनैतिक दलों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान आयुक्त/रोल प्रेक्षक द्वारा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामवलियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की गयी। अपर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम में 1420 मतदेय स्थलों के सापेक्ष्य 1420 बी0एल0ओ0 एवं 120 सुपरवाईजर नियुक्त किये गये है। मतदाता सूची को परिष्कृत करने हेतु पुनरीक्षण के दौरान 04 विशेष अभियान तिथियां निर्धारित की गयी थी जिसके क्रम में आगामी  05 दिसम्बर 2020(शनिवार) एवं 13 दिसम्बर 2020(रविवार) को स्थानीय स्तर पर निर्धारित स्थलों पर बी0एल0ओ0, बी0एल0ए0, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, मतदाता रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहेगें।
आयुक्त द्वारा बैठक में निर्देशित किया गया कि प्रत्येक बी0एल0ओ0 द्वारा घर-घर जा कर एक विशेष प्रकार की सूची यथा 18-19 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले की सूची, मृतक या स्थानीय स्थान पर निवास न करने वाले, दिव्यांग मतदाता तथा मतदाता सूची में किन्ही कारणों से हुई त्रृटियों को चिन्हांकित कर लिया जाए। तदुपरान्त फार्म-6, 7 आदि भरा जाए। उन्होंने कहा कि जिले स्तर के अधिकारियों द्वारा बूथ लेवल पर निरीक्षण कर बी0एल0ओ0 द्वारा किये गये कार्यो की मसीक्षा भी की जाए। बैठक में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ, अपर जिलाधिकारी संजय कुमार पाण्डेय, मा0 विधायक मेंहदावल राकेश सिंह बघेल, जिला अध्यक्ष भाजपा सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि एवं सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।     

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form