योग केवल व्यायाम नहीं अपितु जीवन दर्शन भी

 


बस्ती
योग महज एक व्यायाम नहीं बल्कि हमारी जीवनशैली है इसको दिनचर्या में अपनाकर हम सुखी व निरोगी तथा सात्विक जीवन व्यतीत कर सकते हैं। इसी संकल्प को साकार करने के लिए अंग्रेजी नव वर्ष को योग यज्ञ व भारतीय संस्कृति के रंग में रंगने के उद्देश्य को लेकर बस्ती के होटल बालाजी प्रकाश में विश्व संवाद परिषद व भारत स्वाभिमान समिति बस्ती के संयुक्त तत्वावधान में एक निःशुल्क योग प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक1जनवरी 2021 को प्रातः 7 बजे से 10बजे तक किया गया है।
 यह जानकारी गरुण ध्वज पाण्डेय मुख्य योग शिक्षक प्रशिक्षक भारत स्वाभिमान समिति बस्ती ने दी है। उन्होंने बताया कि इस योग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को योग के मूल सिद्धांतों से परिचित कराते हुए उनसे क्रियात्मक योगाभ्यास करवाया जायेगा और उनका आयुवर्ग के आधार पर परीक्षण किया जायेगा। कार्यक्रम के आयोजक डॉ नवीन सिंह राष्ट्रीय महासचिव विश्व संवाद परिषद ने बताया कि पुरस्कार व सर्टिफिकेट की व्यवस्था  बस्ती विकास समिति की ओर से जनसहयोग से की जा रही है। कार्यक्रम में विवेक गिरोत्रा, बालक राम वैभव ज्वेलर्स,  ओम प्रकाश आर्य जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान समिति बस्ती, सुभाष चन्द्र आर्य, डॉ प्रवेश कुमार, नवल किशोर चौधरी, संगीता यादव, अनुराग शुक्ल, श्रवण कुमार, शन्नो दुबे, राम मोहन पाल का विशेष योगदान है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form