किसानों के अधिकार पर सपा ने भरी हुंकार,जागो सरकार

 


किसानों के अधिकार पर  सपा ने भरी हुंकार

 जौनपुर। किसान आंदोलन के समर्थन में सोमवार को समाजवादी पार्टी  के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जिला मुख्यालय  को छावनी में तब्दील कर दिया गया। सपा नेता डॉक्टर केपी यादव, विधायक जगदीश सोनकर, पप्पू रघुवंशी और मनोज मौर्या के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन व पुलिस की घेराबंदी को तोड़ते हुए जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष  प्रदर्शन  के दौरान  डॉ0 केपी यादव और पूर्वमंत्री  जगदीश सोनकर और पुलिस  के बीच जमकर नोकझोंक हुई। डॉक्टर यादव  ने जमीन पर लेट कर पुलिस को छकाया। भारी मशक्कत के बाद पुलिस ने उन्हे   पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर,पप्पू रघुवंशी और मनोज मौर्या सहित तमाम सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। जिला मुख्यालय गेट पर भी सपा नेताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई। यहां से सभी को हिरासत में लेकर  पुलिस लाइन भेजा  गया।

 सभा को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि   सपा सरकार में कभी खाद और बीज का संकट नहीं होता था। किसानों के लिए सिंचाई मुफ्त की गई।  किसानों के लिए सहकारी संस्थाओं और मंडियों को मजबूत किया गया। लेकिन जब जब भाजपा सरकार सत्ता में आती है तब तक किसानों की जमीन और उनकी फसलों की लूट होती है। सत्ताधारी याद रखें कि किसान के साथ यह अन्याय बहुत दिन नहीं चलने वाला है। यही किसान इनको उखाड़ फेंकेगा।  मछलीशहर के विधायक जगदीश सोनकर ने , पप्पू रघुवंशी ने कहा कि भाजपा सरकार अंग्रेजों की तरह व्यवहार कर रही है। आज किसानों के साथ खड़े होने वालों को बदनाम किया जा रहा है और उनके साथ अत्याचार किया जा रहा है।   अनवारूल हक गुड्डू, पूनम मौर्या, रामाश्रय यादव, पप्पू यादव, श्यामजी यादव,   ऋषि यादव, नाहर यादव, सूर्यभान यादव, अजीत यादव,  कमलेश, महेंद्र, संजीव साहू आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form