19 एआरटीओ के तबादले!

 

लखनऊ ,संवाददाता |

उत्तर प्रदेश सरकार ने 19 एआरटीओ ट्रांसफर किए जोकि प्रदेश में बहुत ज्यादा समय से एक ही जगह पर नियुक्त थे | शासन ने उनका ट्रांसफर कर उन्हें कई अलग अलग जिलों में भेजा | शासन ने स्वयं उन अफसरों की लिस्ट को प्रस्तुत किया | जिसमें 11 अफसरों को मुख्यालय से जिलों में भेजा गया है | कई अफसरों के जिलों मे परिवर्तन किया गया | जिसमे मुख्यालय में नियुक्त आलोक सिंह को लखीमपुर खीरी, राजीव कुमार को ललितपुर, आदित्य त्रिपाठी को अमरोहा, ऋतु सिंह को उन्नाव और आरके सरोज को रायबरेली भेजा गया है |

जहाँ मुख्यालय में नियुक्त अमित राजन राय को प्रवर्तन लखनऊ, सत्येंद्र कुमार यादव को आजमगढ़, राघवेंद्र सिंह को गाजियाबाद, मोहम्मद अजीम को कुशीनगर, सुरेंद्र सिंह को रामपुर, विवेक शुक्ला को मिर्जापुर में नियुक्त किया गया है |

वहीं अखिलेश कुमार द्विवेदी को सुल्तानपुर प्रवर्तन से लखनऊ, बबीता को मथुरा से गोंडा, सुधीर कुमार वर्मा को प्रवर्तन कानपुर से कानपुर प्रशासन, प्रणव झा को बिजनोर से मैनपुरी, वीके सिंह को लखीमपुर से गोरखपुर, संजीव कुमार सिंह को गोंडा से मुख्यालय, राजेश कर्दम को मैनपुरी से मुख्यालय और शिवशंकर सिंह को अमरोहा से बिजनौर नियुक्ति दी गई है | 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form