वर्षों के विवाद को लो नि वी ने समाप्त कराया !

 


 


वर्षों से चल रहे मार्ग विवाद को पीडब्ल्यूडी विभाग ने निर्माण कराकर किया  समाप्त


 


 


      केदार नाथ दूबे


 


 


संत कबीर नगर ,उत्तरप्रदेश


खलीलाबाद तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत लहुरादेवा जगदीशपुर के टोला उसरी में साल भर से चले आ रहे रास्ते का विवाद अंततः अब खत्म हो गया।


 


 पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई सी बी कौशिक के सूझबूझ से खत्म हुआ यह विवाद और  रास्ते का निर्माण पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कराया गया।



  मार्ग का निर्माण पक्की सड़क के रूप में हुआ , इस   निर्माण के दौरान  मौके पर मौजूद PWD अधिशासी अभियंता निर्माण खंड 2 लोक निर्माण विभाग एक्सियन रामजीत प्रसाद ,एई राजेश राव, लेखपाल, कानूनगो, कांटे पुलिस सहित जिम्मेदार लोग रहे मौजूद | जेई सीबी  कौशिक ने बताया की मार्ग निर्माण का कार्य  जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में संपन्न हुआ|


 


 


 


Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form