शिक्षक नेता शांति भूषण के सम्मान में बृद्धाश्रम में फलादि वितरण

 


पुण्यतिथि पर याद किये गये शिक्षक शान्ति भूषण, वृद्धा आश्रम में किया फल का वितरण


बस्ती, उत्तरप्रदेश


उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व जनपदीय मंत्री शान्ति भूषण नाथ त्रिपाठी के तृतीय पुण्य तिथि पर उन्हें याद किया गया। संघ     जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह के संयोजन में बुधवार को उनकी स्मृति में बन्तला स्थित वृद्धा आश्रम में फल, मिष्ठान्न वितरित किया गया।


संघ जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह ने कहा कि नियति ने असमय शान्तिभूषणनाथ त्रिपाठी जैसे कुशल शिक्षक, नेतृत्वकर्ता को हमसे छीन लिया। उनका योगदान सदैव शिक्षक समाज में आदर के साथ याद किया जायेगा।


फल, मिष्ठान्न वितरण में मुख्य रूप से संघ के मंत्री बालकृष्ण ओझा, कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव, सुधीर तिवारी, अखिलेश पाण्डेय, प्रमोद सिंह, सन्तोष मिश्रा, दिवाकर मिश्र, रजनीश यादव, रूकुनुद्दीन, मुस्तकीम, अशोक यादव, मनोज उपाध्याय, राकेश पाण्डेय, प्रवीन श्रीवास्तव, शिव प्रकाश सिंह, आशीष दूबे, राजकुमार श्रीवास्तव, प्रताप नरायन आदि ने योगदान दिया


Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form