लवजिहाद पर दबाव बनाने में सिस्टम ही फेल !

फर्रूखाबाद में लवजिहाद को लेकर विवाद


 


मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ


फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में लव जेहाद के मामले में विहिप कार्यकर्ता उद्धेलित हो गए। कार्यकर्ताओं ने यहां पहुंचकर प्रदर्शन किया। पुलिस लाइन में जब कार्यकर्ता एसपी से मिलने जा रहे थे पुलिस ने उन्हें मुख्य गेट पर ही रोक दिया। इस पर कार्यकर्ताओं ने खूब नारेबाजी की।


जिलाध्यक्ष राहुल की अगुआई में विहिप के तमाम कार्यकर्ता और पीड़ित परिवार के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और यहां पर नारेबाजी की। विहिप कार्यकर्ताओं ने बताया कि एक गांव की 22 वर्षीय युवती को पिछले माह से एक युवक परेशान कर रहा था और अपना धर्म बदलकर शादी करने का दबाव बना रहा था। दो माह पहले युवक 22 वर्षीय युवती को भगा ले गया है। घटना के एक माह बाद भी थाने में रिपोर्ट नहीं लिखी गई। लगातार आरोपित के घर वाले समझौता करने का दबाव बना रहे हैं।


इलाका पुलिस युवती को बरामद नहीं कर रही है जिससे क्षेत्र में लोगों में रोष बढ़ रहा है। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ता एसपी से मिलने जा रहे थे। पुलिस गेट पर महिला एसओ समेत पुलिस ने विहिप कार्यकर्ताओं को जाने से रोक दिया। इस पर कार्यकर्ताओं ने यहां नारेबाजी शुरू कर दी l


Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form