छठ ब्रत की तैयारी आज से

 


सूर्योपासना का पर्व छठ पर्व आज से


जौनपुर उत्तरप्रदेश


चार दिन तक चलने वाले भगवान सूर्य की उपासना का  पर्व डाला छठ बुधवार को नहाय खाय के साथ शुरू होगा। व्रती महिलाएं तड़के स्नान ध्यान के बाद भगवान सूर्य की आराधना कर व्रत का संकल्प लेंगी। इसके साथ ही पूजा की तैयारी शुरू हो गई है। बाजार में भी सूप, दउरा के साथ ही पूजन सामग्री की दुकानें सज गई हैं।


परिजन घाटों पर स्थान की तलाश में जुट गए हैं। हालांकि इस बार कोविड-19 के चलते अधिकांश व्रती महिलाएं अपने घर पर पूजा करने की तैयारी कर रही हैं। व्रत के पहले दिन यानी नहाय खाय में व्रती महिलाएं व पुरुष नदियों, तालाबों के साथ ही घरों पर ही स्नान करती हैं। इसके बाद भगवान सूर्य की उपासना करने के बाद अपने लिए लौकी-भात और चने की दाल बनाती और खाती हैं। इन सभी सामग्रियों को मिट्टी के चूल्हे पर बनाया जाता है। इसके बाद व्रत शुरू हो जाता है।


चार दिवसीय इस पर्व की जनपद में तैयारी जोर-शोर से चल रही है। घरों के साथ ही पूजन के लिए घाटों पर साफ-सफाई शुरू हो गई है। खरीदारी को लेकर बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। बड़ी संख्या में परदेशी पर्व मनाने के लिए घर पर लौट रहे हैं। 80 से 90 रुपये में सूप बिके।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form